Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

22 अगस्त को बिसंडा से बबेरू जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भो से जा टकराई बिजली पोल टूटने से दर्जनों गांवों की 20 घंटे बन्द रही सप्लाई

22 अगस्त को बिसंडा से बबेरू जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भो से जा टकराई बिजली पोल टूटने से दर्जनों गांवों की 20 घंटे बन्द रही सप्लाई*

पूरा मामला बांदा जनपद की तहसील बबेरू अंतर्गत ग्राम कोर्रम से सामने आया है बिसंडा से बबेरू की ओर जा रही प्राइवेट बस मोटरसाइकिल सवार को बचाने को लेकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाइटेंशन 11 हजार लाइन के खम्भो जा टकराई ड्राइवर की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टल गया क्योंकि जहां बस जाकर रुकी है उसके नीचे लगभग 10 फिट गहरी खाई है जिसके कारण 2 खंभों टूट गए जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई बस में खचाखच सवारियां बैठी थी कई लोगों की मामूली चोटें जरूर आई है किन्तु किसी के हताहत की सूचना नहीं है विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी के कारण बबेरू बिजली घर के फफूंदी फीडर के दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई 20 घंटे तक पूर्ण रूप से बाधित रही बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों के अथक प्रयासों से 23 अगस्त की सुबह 2 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हर विभाग के कर्मचारियों के साथ सदैव समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक अपने स्तर से दिन रात मदद सहयोग करते नजर आते हैं

Related posts

उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था लागू, सबको मिलेगी आसानी से खाद-

zeestarnews

नगर पालिका बांदा की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment