Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsताज़ा खबर

आयुक्त ने की गेहूँ खरीद व्यवस्था की समीक्षा, किसानों को किसी भी दशा में वापस न करने के निर्देश**

 

**कार्यालय आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा**

**दिनांक: 24 अप्रैल, 2026**

 

**आयुक्त ने की गेहूँ खरीद व्यवस्था की समीक्षा, किसानों को किसी भी दशा में वापस न करने के निर्देश**

 

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार द्वारा आज दिनांक 24 अप्रैल, 2026 को मण्डल में संचालित गेहूँ खरीद व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, उपायुक्त एवं उप निबन्धक, सहकारिता, समस्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूँ खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक में आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी कृषकों से गेहूँ की खरीद सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी किसान को केवल फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में वापस न किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधा प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

 

आयुक्त ने निर्देश दिए कि मण्डल के सभी गेहूँ क्रय केन्द्र समय से खोले जाएं तथा केन्द्र प्रभारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर क्रय कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।

 

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गेहूँ की खरीद शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ही की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही समस्त जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने जनपदों के क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

 

आयुक्त ने यह भी कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर गेहूँ के सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही समस्त आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता प्रत्येक केन्द्र पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक एवं उपायुक्त सहकारिता को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं भी क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा पाई गई कमियों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराएं।

 

बैठक में मण्डलीय प्रबन्धक, एफ0सी0आई0, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा के अनुपस्थित रहने पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।

 

आयुक्त ने कहा कि गेहूँ खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं किसानों के प्रति संवेदनशीलता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related posts

बांदा से हमीरपुर तक केन नदी में अवैध खनन, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने जनपद बांदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा पर कार्यरत वार्ड बॉय द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

zeestarnews

बांदा में स्कूटी सवार यूनिवर्सिटी टीचर को 3 किलोमीटर ट्रक ने घसीटा ट्रक में लगी आग 

zeestarnews

Leave a Comment