Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँद

 

बांदा, दिनांक 07.11.2022 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार “विधिक जागरुकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तीकरण एवं हक हमारा भी तो@ है” हेतु चलाये जा रहे विशेष महाअभियान के अन्तर्गत कारागार, बांदा में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता ने निरुद्ध बन्दियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों एवं केन्द्र / राज्य द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जागरुक किया गया। हक हमारा भी तो@है” अभियान के अन्तर्गत श्री विक्रान्त सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड काउन्सिल, श्री अनुराग तिवारी – सहायक लीगल डिफेन्स काउन्सिल एवं पराविधिक स्वयं सेवक श्री अरशद खॉन, श्री सैयद खुर्शीद अनवर, श्री नदीम अहमद, श्री मुसाब अहमद द्वारा कारागार बांदा में बन्दियों से सम्बन्धित सूचनाएं संकलित की गयी। शिविर में जेलर श्री वीरेन्द्र वर्मा, उपजेलर श्री महेन्द्र सिंह एवं श्री राशिद अहमद – डी0ई0ओ0 उपस्थित रहे। “विधिक जागरुकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तीकरण एवं हक हमारा भी तो @है” महाअभियान हेतु आमजन को जागरुक किये जाने हेतु सचिव महोदय द्वारा सहायक उप श्रम आयुक्त – बांदा, जिला समाज कल्याण अधिकारी – बांदा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा के साथ मन्त्रणा की गयी।

 

इसी क्रम में विशेष महाअभियान के अन्तर्गत मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों एवं केन्द्र / राज्य द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में मुख्यालय बांदा में नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज, बांदा में पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती रुबी जैनब द्वारा तहसील अतर्रा में पराविधिक स्वयं सेवक श्री राकेश गर्ग, श्री अवनीश सोनी एवं श्रीमती रीता देवी के द्वारा एवं तहसील बबेरु में पराविधिक स्वयं सेवक श्री अखिलेश द्विवेदी द्वारा विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता द्वारा दी गयी।

 

 

Related posts

अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

*अमन सचान के निज निवास पर नवरात्र के पावन पर्व में भव्यता पूर्ण संपन्न हुआ श्री अखंड दुर्गा चालीसा पाठ

zeestarnews

कांग्रेस जिला कार्यालय में दो महापुरुषों को याद किया गया एक का मनाया गया जन्मदिवस और एक का मनाया गया शहादत दिवस दोनों हैं देश की महान विभूतियां

zeestarnews

Leave a Comment