Zee Star News
Breaking News
Breaking News

आखिर बांदा में क्यों नहीं रुक रही चोरियां चोरों के हौसले बुलंद

*बांदा में आए दिन हो रही चोरियां, चोरों के हौसले बुलंद*

बांदा – बांदा शहर के कालू कुआं धीरज नगर में आए दिन चोरियां हो रही है, कई बार चौकी इंचार्ज को सूचित किया गया कि धीरज नगर में शराबियों का जमवाड़ा, परन्तु उन्होंने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। अभी भी धीरज नगर में कुशवाहा की बगिया में शाम से ही शराब और जुआरियों का जमवाड़ा लग जाता है। इसके बाद रातो चोरी की जाती है। अभी कुछ दिन पहले एक पाल‌ के मकान में ताला तोड़कर पूरा समान ले गए इसके बाद आज 10 नवम्बर को सुबह लगभग तीन बजे पंकज शुक्ला पत्रकार के दरवाजे पर रखी लगभग दो कुन्तल सरिया चोर चोरी करके ले गए। जिसकी लिखित सूचना कालू कुआं चौकी प्रभारी को दे दिया गया है। जहां से सरिया चोरी की गई है, वहीं सामने सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, पुलिस प्रशासन चाहे तो सीसीटीवी कैमरे के सहारे उन चोरों तक पहुंच सकते हैं। अब देखना है कि चोरो की पहुंच कहां तक है। यदि पुलिस रात में एक बार भी धीरज नगर गस्त लगा लेती, तो शायद यहां पर शराबियों का जमवाड़ा लगना बंद हो जाता और, चोरियां भी बंद हो जाती।

Related posts

मौत की सजा को   कोर्ट  नहीं माना उपयुक्त

zeestarnews

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बांदा ने बताया है कि रबी अभियान मे सहकारिता विभाग द्वारा उर्वरक का प्रेषण सहकारी समितियों

zeestarnews

बांदा से हमीरपुर तक केन नदी में अवैध खनन, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप

zeestarnews

Leave a Comment