Zee Star News
Breaking News
अन्य

बाँदा में लगभग दो दर्जन स्थानीय दबंगो ने युवक को पीटकर किया लहू-लोहान, घटना सी सी टी वी कैमरे में रिकॉर्ड आरोपियों पर थाना कोतवाली नगर बांदा में केस दर्ज, गिरफ्तारी अभी नहीं, प्रयास जारी

 

Slug – “बाँदा में लगभग दो दर्जन स्थानीय दबंगो ने युवक को पीटकर किया लहू-लोहान, घटना सी सी टी वी कैमरे में रिकॉर्ड आरोपियों पर थाना कोतवाली नगर बांदा में केस दर्ज, गिरफ्तारी अभी नहीं, प्रयास जारी

 

एंकर / बाँदा में एक मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे मामूली झड़प के आधे घंटे बाद लगभग दो दर्जन दबंगो ने एक युवक को दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए लहू-लोहान कर दिया l परिजनों ने घायल युवक को चौकी कोतवाली पहुंचाया जिसपर युवक का मेडिकल परीछण कराकर मुक़दमा दर्ज कर लिया है l वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है l वहीं मारपीट की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी l

मामला बाँदा शहर कोतवाली क्षेत्र की अतर्रा चुंगी चौकी क्षेत्र अंतर्गत खुटी चौराहा ढाल के नीचे विराट पैलेस के बगल का है जहाँ पर हाथीखाना निवासी मुवीन कुरैशी की बाईक मरम्मत की दुकान है l आज शाम 4:30 बजे मुवीन अपनी दुकान पर बैठा था तभी पोडा बाग़, गधेड मोहल्ले के लगभग 20 लड़को ने जाकर मुवीन को लाठी डंडो से पीटकर लहू-लोहान कर दिया तथा दुकान का सारा सामान फैलाते हुए तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए l इस घटना ने युवक का सर् फट गया व शरीर में गंभीर चोटे आई है l वहीं दुकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गयी l घटना के बाद परिजन, घायल युवक को शहर कोतवाली लेकर पहुँचे जिसपर पुलिस द्वारा युवक का मेडिकल परीछण कराकर क्राइम नंबर 1051 /2022 धारा 147,452,427,323, 504,506 में मुक़दमा पंजीकृत कर लिया है तथा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है l घायल युवक मुवीन ने बताया की वह अपने दोस्त के साथ कोचिंग गया था वहाँ एक लड़के से हलकी सी बहस हो गयी थी जिसके बाद वह दुकान में आकर बैठ गया तभी 20 लड़को ने आकर मुझे लाठी डंडे से मारापीटा व दुकान का सामान तोड़कर व फैलाकर चले गए l

बाईट – मुवीन कुरैशी (घायल)
रिर्पोट ब्यूरो चीफ / एन के मिश्रा*

Related posts

लोकेशनबाज रखते हैं पल-पल की नजर अधिकारियों के साथ पत्रकारों की भी रखते हैं खबर

zeestarnews

पास्को एक्ट के पीड़ित परिवार पर हमला करने वाले अपराधी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर 

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग की विद्युत वितरण खण्डों में उपभोक्ताओं की शत्-प्रतिशत बिलिंग, लम्बित

zeestarnews

Leave a Comment