कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा
बांदा, दिनांक 10.11.2022 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा श्रीमती कमलेश कच्छल
, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के निर्देशानुसार विधिक जागरुकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष महाअभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11.11.2022 को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों एवं केन्द्र / राज्य द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में मुख्यालय लि बांदा में पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती रुबी जैनब द्वारा कार्यालय नगर बांदा एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा में लोगो पम्पलेट्स वितरित जानकारी प्रदान की। तहसील बांदा के अन्तर्गत कस्बा तिन्दवारी के ग्राम कल्याणपुर, में सुदर्शन महाविद्यालय में पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती सुमन शुक्ला द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील अतर्रा में पराविधिक स्वयं सेवक श्री राकेश गर्ग व अवनीश सोनी द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील नरैनी में ग्राम कलेक्टर पुरवां, ग्राम गौरी पुरवां व अन्य पुरवों में पराविधिक स्वयं सेवक मोहम्मद आज़म खॉन, श्री चेतनबाबू श्री अशोक कुमार, श्री रोहित व श्रीमती लीलीवती द्वारा विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को मौलिक अधिकरों, मौलिक कर्तव्यों एवं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम में तहसील बबेरु के ग्राम कोर्रम में पराविधिक स्वयं सेवक श्री अखिलेश द्विवेदी द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर आमजनो को जानकारी प्रदान की। तहसील पैलानी में श्री ऋषिकान्त द्विवेदी, श्रीमती श्वेता तिवारी, सुश्री सुमन व गोल्डी द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन व पम्पलेट्स वितरित कर जनमानस को जागरुक किया गया।
