Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा जनहित में जारी

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

बांदा, दिनांक 10.11.2022 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा श्रीमती कमलेश कच्छल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के निर्देशानुसार विधिक जागरुकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष महाअभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11.11.2022 को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों एवं केन्द्र / राज्य द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में मुख्यालय लि बांदा में पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती रुबी जैनब द्वारा कार्यालय नगर बांदा एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा में लोगो पम्पलेट्स वितरित जानकारी प्रदान की। तहसील बांदा के अन्तर्गत कस्बा तिन्दवारी के ग्राम कल्याणपुर, में सुदर्शन महाविद्यालय में पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती सुमन शुक्ला द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील अतर्रा में पराविधिक स्वयं सेवक श्री राकेश गर्ग व अवनीश सोनी द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील नरैनी में ग्राम कलेक्टर पुरवां, ग्राम गौरी पुरवां व अन्य पुरवों में पराविधिक स्वयं सेवक मोहम्मद आज़म खॉन, श्री चेतनबाबू श्री अशोक कुमार, श्री रोहित व श्रीमती लीलीवती द्वारा विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को मौलिक अधिकरों, मौलिक कर्तव्यों एवं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम में तहसील बबेरु के ग्राम कोर्रम में पराविधिक स्वयं सेवक श्री अखिलेश द्विवेदी द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर आमजनो को जानकारी प्रदान की। तहसील पैलानी में श्री ऋषिकान्त द्विवेदी, श्रीमती श्वेता तिवारी, सुश्री सुमन व गोल्डी द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन व पम्पलेट्स वितरित कर जनमानस को जागरुक किया गया।

 

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक 09.11.2022 से 11.11.2022 तक लघु आपराधिक वादों (Petty Offences) हेतु आज दिनांक 11.11.22 को अन्तिम विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 1296 वादों के सापेक्ष 221 लघु वादों का निस्तारण किया गया एवं कल दिनांक 12.11.2022 दिन शनिवार को मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से श्रीमती कमलेश कच्छल, जनपद न्यायाधीश महोदया बाँदा की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय बांदा में एवं बाह्य न्यायालय अतर्रा व बबेरु के साथ तहसील मुख्यालयों में किया जायेगा। दिनांक 12.11.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वैवाहिक प्रकरण तथा बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबिल नेटवर्क संबंधी वाद, आयकर व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित वाद, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित वाद, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से संबंधित वाद, राजस्व / चकबन्दी / श्रम वाद, शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद, आर्बीटेशन वाद तथा यातायात सम्बंधी ई चालानों का निस्तारण वादकारियों के समझौते/सहमति / संस्वीकृति के आधार पर किये जाएंगे

Related posts

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

इलाहाबाद- झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 सम्बन्धी बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने किया पाइप लाइन का निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment