Zee Star News
Breaking News
सोशल वायरल

शहीद भगत सिंह ओपन फूटबाल टूर्नामेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुँचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

शहीद भगत सिंह ओपन फूटबाल शहीद भगत सिंह ओपन फूटबाल टूर्नामेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुँचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

फ़रीदाबाद जिले के गाँव दयालपुर में आज शहीद भगत सिंह ओपन फूटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश से झज्जर व कई जिलों की टीम के अलावा पंजाब व मुंबई के साथ साथ बाहर से भी कई राज्यों की लगभग 20 टीमों ने हिस्सा लिया। आज् टूर्नामेंट का तीसरा ओर आखिरी दिन था जिसमे फाइनल मैच शहीद भगत सिंह क्लब दयालपुर ओर झज्जर की टीम की बीच खेला गया जिसमें दयालपुर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।

फूटबाल टूर्नामेंट के कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख़ातिथि शिरकत की ओर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने गांव दयालपुर की सरदारी को इस कार्यक्रम की सफलता पर बधाई भी दी ओर सभी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की हमारे देश की माटी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाडी देश को दिये है। हमारे लड़को मे चैंपियन बनने का जज्बा भी है ओर जीत का जूनून भी है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सूबे के मुखिया ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बारे कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को खिलाड़ियों का मान ओर उनका सम्मान सही मायने में करना आता है ओर यही वजह है की हमारी प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देकर उन्हे निखारने का काम कर रही है ओर प्रदेश सरकार की खेल नीति -2015 खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही है।

पूर्व मंत्री ने ये भी कहा की कोरोना काल में खिलाड़ियों के खेल मुकाबले ज्यादा नहीं हो पाए मगर देश की मेडल फैक्ट्री कहे जाने वाले हरियाणा में खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास जारी रखा और अब खिलाड़ी पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं ओर जल्द ही हमारे खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश ओर प्रदेश का नाम रोशन् करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है ।

मंच पर सम्बोधन के दौरान गाँव दयालपुर की सरदारी ओर खिलाड़ियों ने जब अपने गांव के स्टेडियम को बनवाने की मांग पूर्व मंत्री विपुल गोयल के सामने रखी तो पूर्व मंत्री ने मांग स्वीकार् करते हुए कहा की 2024 में आपके आशीर्वाद से स्टेडियम का काम पूर्ण करवा दिया जायेगा जिसका सभी गाँववासियो ने तहेदिल से स्वागत किया।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुँचने पर दयालपुर की सरदारी ओर गाँववासियो ने फूलमालाओ, पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर मुख्यतिथि का स्वागत किया । इस मोके पर मुख्यरूप् से कर्नल महेंद्र सिंह बिसला, सहदेव मास्टर कबड्डी कोच, दीपक बिसला, कमल सिंह बिसला, गंगाराम तेवतिया, मोंटू हुडा, राम गोपाल बिसला, सुरेंद्र पहलवान व गांव से हजारों लोग उपस्थित थे।

Related posts

नव वर्ष व मकर संक्रांति कि सभी क्षेत्रवासियों देशवासियों को हार्दिक बधाई

zeestarnews

राजस्थान की घटना से जिले की पुलिस अलर्ट: पैदल मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की, सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चला

cradmin

जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment