Zee Star News
Breaking News
सोशल वायरल

जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 26 सितम्बर, 2022-

 

जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई

उन्होंने समस्त विद्यालय प्रबन्धकों/विद्यालय के संरक्षकों को निर्देशित किया कि आप सभी लोंगो का दायित्व है कि बच्चों को सुरक्षित रखें, कहीं कोई हादसा न होने पाये, कोशिश करें जो निर्देश दिये गये हैं उनका अनुपालन पूर्णतः कराया जाना सुनिश्चित किया जाए और विद्यालयों के आस-पास बसों तथा अवैध वाहनों की पार्किंग न होने पाये और जो बसें संचालित करवायें वे पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करवायें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इनकी सुरक्षा का दायित्व हम सभी का है।

ऽ स्कूलों में पार्किग स्थल की व्यावस्था कराई जाए।

ऽ बच्चो को एक साथ स्कूल से न छोडकर स्कूलों के समय मे अन्तरॉल रखा जाय।

ऽ स्कूल वाहनों में ओवरलोडिग कदापि न की जाय ।

ऽ 3040 विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण सम्बन्धी जांच समिति के निदेशा के कम में स्कूली वाहनों में बच्चों को स्कल आने और जाने में एक घंटे से अधिक समय न लगे।

ऽ सभी विद्यायल में सड़क यातायात जागरूकता एवं यातायात व्यवस्था हेतु एक नोडल टीचर नामित करना।

ऽ वाहन में बालिका विद्यार्थी होने की दशा में ड्राइवर के अतिरिक्त परिचर अनन्य रूप से महिला होना तथा उक्त यान में एक अध्यापक/अध्यापिका की उपस्थिति सुनिश्चित कराना।

ऽ ड्राइवर या परिचर के पास मोबाईल फोन की उपलब्धता सुनिश्चित कराना ताकि आपात स्थिति में घटना के सम्बन्ध में विद्यालय प्राधिकारी को सूचित कर सकें।

ऽ सभी शैक्षिक संस्थानों के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्यों को विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर प्रत्येक वर्ष अध्यक्ष द्वारा यथा निश्चित समय पर बैठक कराना।

ऽ विद्यालयीय यान चालकों का वर्ष में एक बार स्वास्थय व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करना।

ऽ स्कूल वाहन को मानक के अनुरूप हों।

ऽ विद्यालय में संचालित वाहनों द्वारा निर्धारित किराया ही वसूल किया जाए।

 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अनिल श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, सम्बन्धित समिति के सदस्यय गण तथा विद्यालयों के प्रबन्धक तथा विद्यालयों के संरक्षक उपस्थित रहे।

 

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

रैपिड रेल प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका: गाजियाबाद में एक जुलाई को रोजगार मेला, ITI और बीटेक छात्र कर सकते हैं आवेदन

cradmin

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment