कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा
बांदा, दिनांक 14.11.2022 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली , उoप्रo राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14.11.2022 को राजादेवी डिग्री कॉलेज, नरैनी रोड-बांदा में जे०जे० एक्ट, पॉक्सो एक्ट तथा बच्चों के अधिकारों व बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा अधिनियम 2015 के सम्बंध में विधिक जागरुकता शिवि का आयोजन श्रीमान कमलेश दुबे, अध्यक्ष – स्थायी लोक अदालत, बांदा की अध्यक्षता में किया गया ।
शिविर में सचिव
, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता जी द्वारा जे०जे० एक्ट के अन्तर्गत किशोरो द्वारा कारित अपराधों का वर्गीकरण करते हुए व उनके साथ दयाभाव को दृष्टिगत रखते हुए जे०जे० बोर्ड व बाल न्यायालय की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया एवं पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत किशोरो के विरुद्ध लैंगिक अपराधों के प्रकरण की विचारण प्रक्रिया एवं विधिक सहायता व पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना – 2014 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी छात्र – छात्राओं को प्रदान की।
अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत – बांदा श्रीमान कमलेश दुबे जी द्वारा बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा अधिनियम 2015 के सम्बंध में बच्चों पर माता-पिता के दायित्वों, उनकी शिक्षा एवं भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त बच्चों के अधिकारों के बारे में प्रकाश डाला।
सदस्य, स्थायी लोक अदालत – बांदा श्रीमान रामप्रताप गुप्ता जी द्वारा स्थायी लोक अदालत के कार्यो व लोक शिकायतों का निवारण लोक अदालत के माध्यम से कराये जाने के सम्बंध में तथा छात्र- छात्राओं को मोबाइल, सोशल साइट्स आदि से होने वाले साइबर क्राइम व उनसे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
श्रीमती सुमन शुक्ला, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा केन्द्र व राज्य द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्रदान की।
श्रीमती रुबी जैनब, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा कविता के माध्यम से विधिक जानकारी प्रदान की। श्री अशोक त्रिपाठी, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो का व्याख्यान किया गया ।
प्रधानाचार्य, राजादेवी डिग्री कॉलेज, बांदा श्री सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा विशिष्ट अतिथियों का व समस्त अध्यापिकाओं, छात्र – छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की ओर से कु० गुरु कृपालिनी, सुश्री नीलम गुप्ता, सुश्री ऋचा सिंह, सुश्री बिन्दु शुक्ला, श्री अमर पाल, सुश्री सविता सिंह, डा० प्रियन्का वर्मा, डा० दीप्ति द्विवेदी के साथ श्री जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा की ओर से श्री राशिद अहमद- डीईओ०, श्री देवेन्द्र सिंह व श्री अंकुर गुप्ता पराविधिक स्वयं सेवक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
