बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अन्र्तविभागीय अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई तथा उद्यान विभाग के अधिकारियोें को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपने-अपने विभागीय कार्यों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक रूप से सम्पन्न करायें। उन्होंने आशा/आंगनबाडी के द्वारा दस्तक अभियान कार्यक्रम दिनांक 17-30 अप्रैल तक घर-घर जाकर दिमागी बुखार एवं संचारी रोग के प्रति जागरूकता बढाने के साथ ग्रह भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों एवं क्षय रोगके लक्षणों वाले व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों तथा आईएलआई रोेगियों की सूची बनाये जाने के निर्देश दिये। इस कार्य में आगनबाडी कार्यकत्री भी सहयोग प्रदान करेंगी। अभियान के दौरान ग्राम स्वच्छता पोषण समिति, संचारी रोगों से बचाव हेतु बीएचएनडी आयोेजित करेंगी।