Zee Star News
Breaking News
अन्य

कांग्रेस कार्यालय इंदिरा सभागार मे मनाया गया संविधान दिवस

 

 आज संविधान दिवस पर बांदा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड मे कांग्रेसजनों को, भारतीय संविधान के प्रति एक निष्ठा रहने , संविधान की मर्यादा की रक्षा करने के लिए तत्पर रहने की की शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने यह शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री/ कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष मा. नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने कांग्रेस जनों से कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सबसे पहला दायित्व हैं वह देश के संविधान की मर्यादा की रक्षा के लिए अग्रसर रहे क्योंकि भारतीय नागरिक होने के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता होने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त है और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के महापुरुषों ने बलिदान दिये हैं। उन्होंने कहा कि डर हैं कि संविधान की मूल आत्मा को न बदल दिया जाये क्योंकि संविधान की मूल आत्मा से ही देश की एकजुटता अखण्डता कायम है। इसे हर हाल मे बचाना होगा।

प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसजन सामाजिक समरसता, एकता, सद्भाव को कायम रखने के लिए आगे आए । पूर्व विधायक श्री शिरोमणि भाई ने कहा कि दलित भाई ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान तैयार किया है। जिसे हमें बचाना है।

जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने कहा कि संविधान की समानता का सबसे बड़ा उदाहरण यह हैं कि देश राष्ट्रपति को शपथ मुख्य न्यायाधीश के द्वारा दिलाई जाती हैं । न कोई बडा न कोई छोटा सभी बराबर है।

इस गोष्ठी मे सीमा खान, बी लाल , बी एल वर्मा, जीतेन्द्र गौरव, पवनदेवी ,ओमप्रकाश सिंह पूर्व अध्यक्ष बार एशोसिएशन बांदा, जगदीश तिवारी एड0,संतोष द्विवेदी एड0 आदि ने सभी कांग्रेस जनों को सम्बोधित किया।

स बैठक मे मुमताज अली, भगवान दीन गर्ग, अफसाना बेगम, कैलाश बाजपेई,मो. इदरीश, राजबहादुर गुप्ता, सहना अन्सारी, अन्जुम, संजय गुप्ता, अजय शुक्ला, द्वारिकेश मण्डेला, डा. के.पी.सेन, अशोक चौहान, कालीचरण, दिनेश द्विवेदी, जुगनू सभासद,बाबू निषाद, मजीद भाई, धर्मेश सिंह, राजेश पप्पू, जिलानी , यार मोहम्मद, अबू हरैरा, शोएब , प्रेमचन्द्र,अशोक वर्धन कर्ण, धीरेन्द्र पटेल , सुखदेव गांधी रहे । सभा का संचालन राममिलन पटेल एड0 ने किया ।

Related posts

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया

zeestarnews

असहनीय दर्दनाक हृदय विदारक दुर्घटना* ….

zeestarnews

परियोजना अधिकारी/जिला नगरीय विकास अभिकरण बांदा श्री राकेश कुमार जैन ने नगर पालिका परिषद बॉदा मे निवासरत व्यक्तियों को सूचित करते हुए बताया है

zeestarnews

Leave a Comment