ग्राम श्री किसान।
_____________
आलेखक : प्रभाकर चौबे ।
बेरोजगारों एवं कृषकों के लिए एक सुनहरा अवसर
_______________________
मछली, मुर्गी ,बकरी, गाय , भैंस पालन , डेयरी व्यवसाय एवं कृत्रिम गर्भाधान सह पशुस्वास्थ्य सहायक बनकर लाखों कमायें।
________________________
वर्तमान मे नौकरियों के कम होते जाने से स्वरोजगार जीविकोपार्जन का सबसे अच्छा उपाय बन चुका है। रोजगार इसतरह का होना चाहिए, जिसमे कम पूंजी लगे , कम जोखिम हो और विस्तृत बाजार उपलब्ध हो।इस हेतु पशुपालन , मत्स्य पालन , डेयरी व्यवसाय मे लगकर या प्रशिक्षण प्राप्त कर कृत्रिम गर्भाधान सह स्वास्थ्य सहायक बनकर लाखों कमा सकते हैं ।
विदित् हो कि बढती जनसंख्या के कारण मांस एवं दुग्ध की मांग बढती ही जा रही है।आप आधुनिक तकनीक एवं सरकारी मदद से मछली पालन, बकरी पालन , मुर्गी पालन , गाय एवं भैंस पालन करके कम लागत से एक सफल व्यवसायी बन सकते हैं ।अपने गाँव मे रहकर खेती एवं स्वरोजगार एक साथ करके धीरे धीरे इसके माध्यम से आगे बढ सकते हैं ।इस रोजगार को व्यापक पैमाने पर विस्तारित करके अधिक धन कमा सकते हैं एवं लोगो को रोजगार भी दे सकते हैं ।
मछली पालन:
__________
आपके पास एक हजार स्क्वायर फीट जमीन भी हो और पचीस हजार की पूंजी लगा सकते हैं तो इस व्यवसाय से इतनी पूंजी मे ही एक लाख रूपये तक कमा सकते हैं ।इसमे सरकारी स्कीम से भी फायदा लिया जा सकता है।
मुर्गी पालन:
__________
पाँच सौ स्क्वायर फीट जमीन एवं अस्सी हजार रूपये मात्र से इस व्यवसाय की शुरुआत करके साल मे लगभग एक लाख बीस हजार तक कमा सकते हैं ।उसके बाद आप मुर्गी की संख्या बढाकर अपनी आय बढाते जा सकते हैं ।
बकरी पालन:
__________
एक लाख की पूँजी लगाकर एक लाख हर साल कमा सकते हैं ।इसके लिए दस बकरी और एक बकरा रखकर इस व्यवसाय के द्वारा लाख रूपया सालाना कमाया जा सकता है । बकरी साल मे दो बच्चा कमसे कम दो बार देती है।एक साल के बच्चे की कीमत पाँच हजार होती है। बकरी पालन एक अच्छा व्यवसाय माना जाता है। बकरी का दूध सुपाच्य होता है। डेंगू की बीमारी मे बकरी का दूध पीना लाभदायक होता है।इसकी कीमत भी अधिक होती है।
गाय भैंस पालन:
_________
गाय का दूध अमृत और पापनाशक है। इसके गोबर एवं मुत्र तक औषधीय गुणो से युक्त होने के कारण उसकी मांग बढती जा रही है।यह एक आकर्षक व्यवसाय बन चुका है। अच्छी नस्ल की गायों को आधुनिक तकनीकी सुविधा प्रदान की जाय तो दो गाय से मासिक लगभग आठ हजार एवं तीन गाय से मासिक लगभग बारह से पन्द्रह हजार तक कमाया जा सकता है।भैंस मे भी लगभग इतनी ही कमाई होगी ।अगर गाय के मुत्र और गोबर का औषधीय उपयोग होतो भैस के बराबर आमदनी होगी ज्यादे भी हो सकती है।
कृत्रिम गर्भाधान सह स्वास्थ्य सहायक:
______________________
आप प्रशिक्षण होकर इस क्षेत्र मे अच्छा पैसा लगभग बीस हजार से चालीस हजार मासिक कमा सकते हैं ।वर्तमान समय मे इसकी मांग बहुत बढ गई है और सरकार का भी इसपर बहुत ध्यान है ।
स्कोप ट्रेनिंग एण्ड कन्सल्टेंसी सर्विसेज( प्राईवेट लिमिटेड)
_____________________
कौशल विकास केन्द्र बेलदारीचक , बिहटा सरमेरा फोरलेन बिहार ( पटना)
___________________

1 comment
Sudha