Zee Star News
Breaking News
अन्य

संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

*संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया*

 

पैलानी।पैलानी तहसील क्षेत्र के खप्टिहा कलाँ में स्थित परमहंस रणछोड़ दास आदर्श इंटर कॉलेज में संविधान दिवस बड़े हर्ष उत्साह के साथ मनाया गया।संविधान दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज में कला,निबंध,क्विज तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य महेंद्र कुमार ने विद्यालय के स्टाप तथा बच्चों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।वही विद्यालय के अध्यापक असीम कुमार,सुरेंद्र कुमार सिंह,रमेश बाबू आदि ने बच्चों को संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच मे कला,निबंध,भाषण तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रधानचार्य महेंद्र कुमार ने बताया कि कला प्रतियोगिता में रचना गुप्ता प्रथम,प्रीति द्वितीय तथा रितेश कुमार तृतीय स्थान में रहे।निबंध लेखन प्रतियोगिता सर्वेश गुप्ता प्रथम तथा प्रेमचंद ने द्वितीय स्थान पाया।भाषण प्रतियोगिता में रागनी भारती ने प्रथम,नाजिश ने द्वितीय तथा राधा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।क्विज प्रतियोगिता में दो टीम A तथा B थी जिसमे संविधान पर प्रश्नोत्तरी की गई।जिस पर टीम A ने 5 अंक अर्जित कर विजयी घोषित हुई।तथा टीम B ने 4 अंक अर्जित कर उपविजेता घोषित हुई।

Related posts

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम बच्चों ने कला के प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया

zeestarnews

जनपद कोषागार बांदा से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि समस्त पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में उपस्थित होकर जमा कर सकते है 

zeestarnews

विश्व शौचालय दिवस

zeestarnews

Leave a Comment