Zee Star News
Breaking News
Breaking News

https://youtu.be/O49lUNwVIuA

*नदी की जलधारा रोककर हो रहा अवैध खनन- ब्लाक प्रमुख*

बांदा- बांदा जनपद के अंतर्गत ब्लाक कमासिन स्थित बागे नदी ग्राम लोहरा में राशिद अली पुत्र शमीम अहमद निवासी जिन्दोपुर ठेकमा जिला आजमगढ़ द्वारा नदी की जलधारा रोककर पुल बनाया जा रहा है एवं अधिकृत गाटा संख्याओं से हटकर व नदी की जलधारा के बीच से पोकलेन्ड मशीन द्वारा बालू का खनन किया जा रहा है जिससे पर्यावरण मे गंभीर प्रभाव पड़ रहा है व निविदा की शर्तों के विपरीत खनन किए जाने की वजह से राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेन्द्र कुमार गर्ग ने बताया कि इन सब की वजह से गांव व क्षेत्र की जनता उग्र हो रही है, जिससे किसी भी प्रकार की कोई भी घटना व दुर्घटना किसी भी समय हो सकती है। राशिद अली के अवैध शस्त्र धारकों का बालू खनन की जगह पर जमावड़ा लगा रहता है, जो वहां मौके में पहुंचता है व भोलीभाली जनता को धमकाते हैं। कमासिन ब्लाक प्रमुख ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दिया है परंतु खनन नहीं ऱुक पाया अगर सत्ता का जनप्रतिनिधि आवाज लगा रहा है और आवाज उसकी अधिकारियों को नहीं सुनाई दे रही तो बात समझ में नहीं आती है क्योंकि दो पक्ष है यहां एक शासन और प्रशासन शासन से जुड़े हुए ब्लाक प्रमुख में आरोप लगाए और प्रशासन नहीं सुन रहा उन्होंने बताया बड़ी-बड़ी मशीनें पोकलैंड जैसी जल के बीच धारा में उतारी गई और जलधारा को बांध दिया गया है जबकि अभी तक रॉयल्टी यीशु नहीं की गई है फिर भी जलधारा के बीच खनन करना कहीं सांठगांठ का प्रतीक तो नहीं ज्यादातर देखा यह गया है कि स्थानीय नेता मिल बांट कर माल को बांटने में लगे रहते हैं परंतु यहां उल्टा है आखिर सत्ता दल का ब्लाक प्रमुख क्यों विरोध कर रहा है क्या खनन माफिया से तालमेल नहीं बन बैठा या अपनी हनक खनन व्यवसाई को दिखाया जा रहा है जिससे आगे कोई लाभ मिल सके कुछ भी हो मामला दिलचस्प है अब देखना यह है सत्ता पक्ष के ब्लॉक प्रमुख ने आवाज उठाई है तो यह आवाज सत्ता के गलियारे तक पहुंचती है कि नहीं अगर नहीं पहुंचती है तो यह माना जाएगा कि कहीं ना कहीं सत्ता के लोग खनन व्यवसाई से मिले हुए हैं इसीलिए ब्लॉक प्रमुख की आवाज दूर तक नहीं पहुंच पा रहे जो भी हो मामला जांच के बाद पता चलेगा परंतु जिस तरह ब्लॉक प्रमुख ने मीडिया कांफ्रेंस बुलाकर के सभी को अवैध खनन के बारे में सूचना दी है निश्चित तौर से चौंकाने वाला मामला है हम अपनी निगाहें बनाकर रखेंगे देखना है और आगे अभी क्या क्या होता है जो भी होगा हम जनता के सामने जरूर रखेंगे

Related posts

एनजीटी के नियमों को लगाया जा रहा है पलीता

zeestarnews

मौनी बाबा मेला महोत्सव समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई   जिलाधिकारी बाँदा द्वारा मेला से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा की गई

zeestarnews

रेल मंत्री से मिलकर सांसद आर के सिंह पटेल ने की दिल्ली से चित्रकूट तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग

zeestarnews

Leave a Comment