Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

महिला थाना संगीता सिंह जी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केन्द्र में सुलह समझौते का आयोजन किया गया

आज दिनाँक 11/12/2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनन्दन जी के निर्देशानुसार महिला थाना जनपद बाँदा में इंस्पेक्टर महिला थाना संगीता सिंह जी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केन्द्र में सुलह समझौते का आयोजन किया गया।इ आयोजन में दस आवेदन सुलह समझौते के आये।जिसमें से पाँच जोड़ों में दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। तीन जोड़ों में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने की वजह से सुलह समझौता नहीं हो सका।दो जोड़ों को क्रमशः रुक्मणि पत्नि श्यामबाबू निवासी ग्राम जौरही थाना कोतवाली देहात बाँदा, रानी गुप्ता पत्नि सन्दीप गुप्ता निवासी मोहल्ला कँचन पुरवा थाना कोतवाली नगर बाँदा को इंसपेक्टर महिला थाना संगीता सिंह और परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक ,जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी समाजसेवी बाँदा,मोहम्मद शमीम समाजसेवी बाँदा,श्रीमती सीमा सिंह समाजसेवी के द्वारा आपस में साथ रहने के लिए तैयार किया।तत्पश्चात इंसपेक्टर महिला थाना संगीता सिंह के द्वारा दोनों जोड़ों को माला पहनाकर साथ रहने का संकल्प दिलाया और खुशी खुशी दोबारा नया जीवन जीने के लिए विदा किया।इस आयोजन में महिला थाने का समस्त स्टाफ़ और जोड़ों के माता पिता और गाँव के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

Related posts

श्री सम्मेद शिखरजी सिद्ध क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने के केंद्र सरकार के शासनादेश को वापस लेने हेतु जैन समाज ने ज्ञापन दिया

zeestarnews

अतर्रा की बेटी ने रचा इतिहास नीट में मारी बाजी

zeestarnews

-लाॅटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 16 कृषकों का किया गया चयन

zeestarnews

Leave a Comment