Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

 

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 14 सितम्बर, 2024 दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज दिनांक 03 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10:00 बजे दीवानी न्यायालय परिसर-बांदा से माननीय डा० बब्बू सारंग, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया। प्रचार वाहन भ्रमण का उद्देश्य जनपद व तहसील स्तर पर आगामी दिनांक 14.09.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन /वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाया जाना हैं। इस अवसर पर माननीय डा० बब्बू सारंग, जिला जज महोदय के साथ श्रीमान कमलेश दुबे, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत-बांदा, श्रीमान चन्द्रपाल द्वितीय, प्रथम अपर जिला जज बांदा, डा० विकास श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (एससी. एसटी.) बांदा, श्रीमान निरन्जन कुमार, अपर जिला जज (डी०ए०ए०) / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बांदा, श्रीमान छोटेलाल यादव, अपर जिला जज (ई.सी. एक्ट) बांदा, श्रीमान गुणेन्द्र प्रकाश, अपर जिला जज बांदा, श्रीमान हेमन्त कुमार अपर जिला जज (पॉक्सो) बांदा, श्रीमती पल्लवी प्रकाश, अपर जिला जज (एफटीसी. प्रथम) बांदा, श्रीमान श्रीपाल सिंह अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा, श्रीमान भगवानदास गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-बांदा, श्रीमती गरिमा सिंह, सिविल जज (सी०डि०) बांदा, श्रीमती सुचेता चौरसिया, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेल्वे) बांदा, सुश्री वरुणा बशिष्ठ, सिविल जज (सी०डि०/ त्वरित) बांदा, सुश्री अर्पिता साहू, अपर सिविल जज (जू०डि०) बांदा, श्रीमान शिवशक्ति हर्षवर्धन, अपर सिविल जज (जू०डि०) बांदा, श्रीमान पवन सिंह तोमर, अपर सिविल जज (जू०डि०) बांदा, श्रीमान मुनि कुमार सिंह, सिविल जज (जू०डि०/ त्वरित) बांदा, श्रीमान आलोक कुमार वर्मा सिविल जज (जू०डि०/ त्वरित) बांदा, श्रीमान कौशल किशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम-बांदा, श्रीमान सत्यवीर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय-बांदा, श्री रवि शंकर, जिला अग्रणी प्रबन्धक बांदा, श्री त्रिलोकी नाथ पाण्डेय यातायात निरीक्षक बांदा, श्रीमती कविता अग्रहरि-वरि०सहायक, श्री राशिद अहमद-डी.ई. ओ. व श्री नासिर अहमद के साथ पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती सुमन शुक्ला, श्री राहुल सिंह सुश्री रिन्की अहिरवार, श्री अशोक त्रिपाठी, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री अंकित कुमार आदि उपस्थित रहें।

 

दिनांक 14 सितम्बर, 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

 

 

 

 

इस सम्बंध में समस्त विधि व्यवसायियों, वादकारी जनता एवं अन्य संबंधित व्यक्त्तियों से अपील है कि आप अपने-अपने वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 14 सितम्बर, 2024 दिन शनिवार को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद नियत कराते हुए जरिये सुलह-समझौता निस्तारण करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें।

 

दिनांक-03.09.2024

 

Related posts

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया

zeestarnews

मकर संक्रांति के पर्व पर गोवंश को खिलाया गया खिचड़ी

zeestarnews

नवागांतुक सीओ ने संभाला कार्यभार  कानून ब्यवस्था सुदृढ़ करना बताया प्राथमिकता

zeestarnews

Leave a Comment