Zee Star News
Breaking News
अन्य

महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती धूम-धाम से मनाई गयी

*-महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती धूम-धाम से मनाई गयी*

 

बांदा ब्यूरो बालेन्द्र तिवारी

 

 

*बांदा*रविवार को आदर्श बजरंग इण्टर कालेज बाँदा में महाकवि

सुब्रमण्यम भारती की जयंती को

“भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनायी गयीकार्यक्रम का शुभारम्भ

विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बौदा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

“आजादी का अमृत महोत्सव” को मनाने की श्रृंखला के रूप में एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत की

भावना को बनाये रखने लिए महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयन्ती, भारती भाषा उत्सव कार्यक्रम

में विनोद सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बाँदा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय भाषा उत्सव

मनाने का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सभी भारतीय भाषाओं की अन्तनिहित एकता के बारे में बताना

है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेंजर मिथलेश कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश

विविधतओं का देश है ऐसे में सम्पूर्ण देश को एक दूसरे से केवल भाषा ही एक ऐसा माध्यम है जो

विचारों के माध्यम से हमको आपस में जोड़ सकती है। भाषा पर प्रकाश डालते हुए बलराम त्रिपाठी

भारत की प्राचीन भाषाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में धर्मराज प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज बाँदा, अब्दुर रसीद सिद्दकी, पूनम गुप्ता,

लक्षणा पाण्डेय, दिनेश प्रसाद रंजीत अग्रवाल आदि ने भी सम्बोधन किया। भारतीय भाषा उत्सव

कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन देशराज सिंह ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं, शिक्षक / शिक्षकाओं एवं एन०सी०सी० कैडेट

सहि त विद्यालय के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई

zeestarnews

बेसहारा पशु उजाड़ रहे किसानों की फसलें

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों / ग्राम पंचायतों के सम्मानित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा है कि जनपद में अन्ना पशुओं द्वारा कृषकों की फसल को क्षति से बचाने के दृष्टिकोण से संचालित स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश की उदरपूर्ति हेतु धान की पराली की नितान्त आवश्यकता है

zeestarnews

Leave a Comment