Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

कालिंजर फोर्ट में आयोजित होने वाले कार्तिक मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

 

बांदा, 01 नवम्बर, 2022-

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 08 नवम्बर से 10 नवम्बर, 2022 तक कालिंजर फोर्ट में आयोजित होने वाले कार्तिक मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बांदा  अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बैठक में सभी विभागों के द्वारा कार्तिक मेले में अपने-अपने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के स्टाल लगाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि मेले के आयोेजन हेतु सभी तैयारियों को समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने मेला परिसर सहित नरैनी क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था कराये जाने तथा सड़क की मरम्मत कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मेले के अवसर पर समुचित विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल हेतु पानी के टैंकर एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेन्स आदि की व्यवस्था भी रखने के निर्देेश दिये। उन्होंने मेले में कृषि, सहकारिता, पर्यटन, स्वास्थ्य, ओ0डी0ओ0पी0, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, दुग्ध, समाज कल्याण, आंगनबाडी एवं कार्यक्रम विभाग तथा आयुर्वेद, बेसिक शिक्षा आदि विभागों की प्रदर्शनी हेतु स्टाल लगाये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी नरैनी को आयोजित होने वाले इस मेलेे की सभी आवश्यक तैयारियों टेन्ट, स्टाॅल, बैरिकेटिंग आदि की व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कालिंजर मंदिर में लाइटिंग की व्यवस्था तथा वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था तथा फायर की गाडी की भी उपलब्धता रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मेले में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में भी क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले ग्राउन्ड का समतलीकरण का कार्य विकास खण्ड अधिकारी शीघ्र्र करायें तथा रोेलर आदि चलवाकर कार्य पूरा करें। उन्होंने पर्यटन विभाग प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए। इस मेले को आकर्षक बनाने हेतु तरह-तरह के झूले, लकडी के समान की दुकाने तथा जनपद के प्रत्येक विभाग के स्टाल लगवाये जाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल-कूद कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी नरैनी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में , कैंप कार्यालय में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत खटान एवं अमलीकौर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

zeestarnews

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया

zeestarnews

शिक्षक एवं प्रबंध समिति विद्यालय को बेहतर बनायें : बीईओ पटैरिया

zeestarnews

Leave a Comment