Zee Star News
Breaking News
अन्य

विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक जनपद महोबा के कलेक्ट्रेट सभागर में आयुक्त श्री आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी

 

महोबा 21.12.2022 -विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक जनपद महोबा के कलेक्ट्रेट सभागर में आयुक्त श्री आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

 बैठक में महोबा, बांदा, चित्रकूट एवं हमीरपुर की मण्डलीय समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम लघु सिंचाई विभाग, चैक डैम निर्माण के सम्बन्ध में व नहरों, फाइल टेल तक पानी पहुंचाने तथा चेकडेम निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। मंडलायुक्त नें टेल तक पानी पहुंचाने में हमीरपुर, चित्रकूट का प्रतिशत बहुत ही कम होने पर इसकी भौतिक प्रगति रिपोर्ट मांगी और कहा है कि अपना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें। इसी क्रम में उन्होंने कहा की गड्डा मुक्त सड़कों की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराये तथा सेतु निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गौसंरक्षण, में 20065 गायें सहभागिता में दी जा चुकी है। जिस पर आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि कोई भी गौवंश भूखा न रहे तथा उनके छाया का उचित प्रबन्ध, शतप्रतिशत टीकाकरण के साथ ईयर टैगिंग का भी कार्य किया जाये।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में ए.डी. चिकित्सा से समीक्षा के दौरान मण्डल में 76 डॉक्टरों के सापेक्ष वर्तमान में 17 डॉक्टर पूरे मण्डल में है। इस पर लक्ष्य के सापेक्ष डॉक्टरों की नियुक्ति विभाग से मांग करके पदों के सापेक्ष करने हेतु कहा। और उन्होंने उनसे यह भी कहा कि हेल्थ एटीएम के वर्कर को प्रशिक्षण अनिवार्य दिया जाये और कहा कि सभी सीएमओ को निर्देश दिये की दवा के स्टॉक में वैधता समाप्ति (एक्सपायरी) दिनांक अवश्य चेक करवाये ताकि किसी भी रोगी को वैधता समाप्ति दवा न मिल सके। गोल्डन कार्ड, महिला/पुरूष नसंबन्दी मण्डल के तीन जनपदों में डॉयलऐसिस व्यवस्था चालू हो गयी है। जनपद महोबा में एक सप्ताह के अन्दर व्यवस्था चालू हो जायेगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में गहन समीक्षा करते हुये कहा की अनुभव के साथ कार्य करने से कार्य में तेजी रहती है तथा अनुभवी लोग इस कार्य को जिम्मेदारियों के साथ निर्वहन करें। पंचायत राज की समीक्षा के दौरान सामुदायिक शौचालय, हेण्डपम्प रिबोर तथा पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा में उन्होंने अमृत योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन, खुले में शौच मुक्त तथा खुले में शौच करने वाले व्यक्ति को दण्डित किये जाने के भी निर्देश दिये। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में उन्होंने कहा कि लाभ पात्र व्यक्ति को ही मिलना चाहिए और लाभार्थी को जिस कार्य के लिए लाभान्वित किया जाये उस कार्य के लिए प्रेरित करना ही लाभार्थी के लिए हितकर होगा। मछली पालन में समिति और व्यक्तिगत तालाबों के बारे में समीक्षा की और पूछां कि कोई भी समिति विवादित तो नहीं, जिस पर सम्बन्धित ने बताया कि मण्डल में कोई भी समिति विवादित नहीं है। उद्यान विभाग ने बताया कि चारों जनपदों में 500-500 मौसमी लगाये जाने की कार्य योजना शासन को भेजी गयी है जिस पर आयुक्त महोदय ने कहा कि मौसमी के साथ-साथ आंवला, संतरा, अमरूद, अंजीर, एपिल, बेर का भी एरिया निर्धारित करें और उत्पादन बढ़ातें। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान पेंशन छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक विभाग, महिला कल्याण विभाग, कन्या सुमंगला, आंगनवाड़ी भवन निर्माण तथा दुग्ध विकास की समितियों के गठन के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त की और कहा की लक्ष्य के सापेक्ष समितियों से दूध प्राप्त करने हेतु किसानों और समितियों से समन्वय स्थापित करनें से दूध की प्राप्ति ज्यादा होगी। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने चेकिंग अभियान में लापरवाही में माहिर शिक्षकों को नौकरी से बाहर करने जैसी कार्यवाही करने के निर्देश सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिये।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिये की छापामारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बढ़ायें।

 इस के उपरान्त ला-इन-आर्डर की मण्डलीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में मण्डलायुक्त, डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी महोबा मनोज कुमार, जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद, जिलाधिकारी बाँदा दीपा रंजन, जिलाधिकारी हमीरपुर डॉ चंद्रभूषण, चारो जनपदों के पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडे, एडीएम (वित्त/राजस्व)महोबा राम प्रकाश, एडीएम (नमामि गंगे) महोबा जुबेर बेग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 25 मार्च को पूर्वा 11:00 से 12:00 के मध्य माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संवाद किया गया . जिसका

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी ने पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के क्रम में अवगत कराया है कि आवासीय भवनों में अग्नि दुर्घटनाओं में ज्यादातर अग्निकाण्ड विद्युत सार्ट सर्किट के कारण होते हैं। यह घटनायें बहुत ही दर्दनाक होती हैं

zeestarnews

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment