Zee Star News
Breaking News
अन्य

अतर्रा कस्बे के लाल ने खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया

अतर्रा कस्बे के लाल ने खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया

 

 

 

बांदा लक्ष्य को पाने के लिए यदि ईमानदारी पूर्वक मेहनत की जाए तो सफलता मिलने निश्चित है जनपद के एक होनहार युवक ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में गोल्ड जीत हासिल कर जनपद और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है जिले के अतर्रा कस्बे के बिसंडा रोड सुदामापुरी निवासी महेश सिंह यादव के होनहार पुत्र कौशलेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित युवा राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 5 किलो मीटर की दौड़ एथलीट में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जनपद बांदा व बुंदेलखंड का नाम रोशन किया यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन भारत के अध्यक्ष पर्वत गुर्जर और जनरल सिकेट्री जितेंद्र गुर्जर ने कौशलेंद्र को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कौशलेंद्र ने बताया कि सैन्य अफसर की भर्ती के लिए वह कानपुर में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा है सूचना पर उसने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पहले ही प्रयास में उसे सफलता मिल गई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच अंकुर मौर्य सहित अपने माता-पिता को दिया

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने आज रानीदुर्गावती मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया

zeestarnews

विषय-अर्हता दिनांक 1-1-2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण मेला का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शुभारम्भ कराये जाने के संबंध में

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment