Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

28 दिसंबर को सभी ब्लॉक में मनाया जाएगा* *शिक्षक समस्या समाधान दिवस

28 दिसंबर को सभी ब्लॉक में मनाया जाएगा* *शिक्षक समस्या समाधान दिवस*

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों शिक्षिकाओं की समस्याओं के सामूहिक समाधान हेतु उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रतिवर्ष जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालय में समस्या समाधान दिवस मनाया जाता है जिसमे शिक्षकों की समस्याओं का तत्काल समाधान का प्रयास संगठन द्वारा किया जाता है ताकि शिक्षकों के कार्य भ्रष्टाचार मुक्त और बिना परेशानियों के संपन्न हो सकें। पिछले समस्या समाधान दिवस में ब्लॉक से लेकर जनपद तक लगभग डेढ़ हजार समस्याओं का समाधान संगठन द्वारा कराया गया था।। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 28 दिसंबर को समस्या समाधान दिवस सभी आठ ब्लॉक और नगर क्षेत्र मुख्यालय में मनाया जाएगा जिसमे ब्लॉक के अध्यक्ष,मंत्री के साथ साथ ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रह कर शिक्षकों से प्रार्थनापत्र प्राप्त करेंगे और यदि ब्लॉक स्तर की समस्या होगी तो वहां उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी से तत्काल समाधान कराएंगे यदि जनपद स्तर की है तो खंड शिक्षा अधिकारी उसको जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए अग्रसारित करेंगे।

संगठन के पत्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या ने समस्या समाधान दिवस मनाए जाने के संबंध में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र निर्गत करते हुए 28 दिसंबर को अपने ब्लॉक कार्यालय में उपस्थित रहने और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है उन्होंने निर्देश दिए की जिन समस्याओं का निस्तारण जनपद से होना है उनको जिला मुख्यालय भेजा जाए।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संगठन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा की विभाग के साथ साथ मेरी स्वयं की प्राथमिकता है की जनपद का शिक्षक समस्याविहीन हो,वो किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय के चक्कर न लगाए । उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री को इस हेतु निर्देश जारी कर दिए है।समस्या समाधान दिवस के जिला प्रभारी के रूप में प्रजीत सिंह जिला मंत्री, रमाशंकर यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,जय किशोर दीक्षित संयुक्त मंत्री और रामसुफल कश्यप जिला कोषाध्यक्ष सभी ब्लॉक के कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।।।।

Related posts

ब्लॉक प्रमुख और ग्रामीणों के बीच आखिर हुआ समझौता गुणवत्ता के साथ बनेगी सड़क

zeestarnews

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने मुख्यमंत्री जी के हेलीकाप्टर उतरने के लिए जी आई सी मैदान मे हेलीपेड बनाये जाने पर एतराज जताया है 

zeestarnews

बांदा पृथक राज्य बुंदेलखंड निर्माण समिति के संयोजक रमेश चंद्र दुबे एडवोकेट जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट से कर मिले

zeestarnews

Leave a Comment