Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला कृषि रक्षा अधिकारी बांदा डॉ प्रमोद कुमार ने किसान भाईयों को सूचित करते हुए कहा है कि इस समय गेंहू की ज्यादातर बुवाई हो चुकी है। गेंहू खरपतवार नियंत्रण हेतु सल्फोसल्फ्यूरान 75 प्रति0 डब्लू0जी0 समस्त ब्लाकों के कृषि रक्षा इकाईयों में उपलब्ध है

 

दिनांक 27 दिसं बर को

जिला कृषि रक्षा अधिकारी बांदा डॉ प्रमोद कुमार ने किसान भाईयों को सूचित करते हुए कहा है कि इस समय गेंहू की ज्यादातर बुवाई हो चुकी है। गेंहू खरपतवार नियंत्रण हेतु सल्फोसल्फ्यूरान 75 प्रति0 डब्लू0जी0 समस्त ब्लाकों के कृषि रक्षा इकाईयों में उपलब्ध है। उक् रसायन की मात्रा 3 यूनिट प्रति हेक्टेअर 500-600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। कृषक भाई उक्त रसायन को क्रय करते है तो उनको उक्त रसायन पर 50 प्रतिशत की छूट डी०बी०टी० के माध्यम से कृषक के खातें में भेज दिया जायेगा ।

अतः कृषक भाईयों से अनुरोध है कि उक्त रसायन का प्रयोग खरपतवार नियंत्रण हेतु समय से करते हुये अधिक से अधिक उत्पाद लें और योजना का लाभ उठायें। उक्त रसायन को क्रय करते समय अपने साथ किसान भाई अपने साथ पंजीयन नम्बर, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, एंव खतौनी की छायाप्रति अवश्य लायें। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बॉदा एंव अपने ब्लॉक में स्थित कृषि रक्षा इकाई के प्रभारियों को अवगत करायें।

कृषक भाईयों इनमें से किसी भी कीट/रोग की सम्भावना दिखे तो तत्काल कृषि विभाग के कर्मचारी /अधिकारी से सम्पर्क कर तत्काल कीट/रोग का निदान कर अपनी फसल को सुरक्षा प्रदान करें या किसान भाई अपनी फसल में कीट/रोग समस्या के निदान हेतु कृषि विभाग में अपना पंजीकरण नम्बर अथवा अपना नाम, ग्राम का नाम, विकास खण्ड, जनपद का नाम लिखते हुये मो0न0 9452247111 एंव 9452257111 पर SMS/WhatsApp भेजकर 48 घण्टे में समस्या का निदान पा सकते है।

Related posts

मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी जी’’ नगर पालिका परिषद बाॅदा में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ पूजन एवं अर्चना कर किया

zeestarnews

कर्वी नगरपालिका चौराहे का नाम अंबेडकर चौक हो

zeestarnews

मंत्री कृषि, कृषि रक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही ने रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅद में आयोजित झांसी, कानपुर एवं चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी 2024 का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

zeestarnews

Leave a Comment