Zee Star News
Breaking News
Breaking News

ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, हत्या का आरोप

ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, हत्या का आरोप

– बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव में हुई घटना

बांदा। ससुराल में युवती का शव फंदे के सहारे लटकता परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को मार डाला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी हीरामनि (23) पत्नी राजेंद्र उर्फ हीरा प्रसाद का शव रविवार की सुबह साड़ी के सहारे दीवार में लगी खूंटी पर फंदे से लटकता परिजनों ने देखा तो चीख पड़े। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के जेठ बृजेश का कहना है कि राजेंद्र चाय की दुकान खोले है। रात में वह दुकान से घर आया है। दोनो लोग खाना खाकर सो गए हैं। पता नहीं हीरामनि के दिमाग में क्या सूझा कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उधर मृतका के चाचा शिवशरण और पिता रामप्रकाश निवासी कौंहारी चित्रकूट ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी मई 2021 में की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने हीरामणि को मारपीट कर मार डाला और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी साधना (18) पुत्री लल्लू ने शनिवार की शाम घरेलू किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहंुचे घरवालों ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related posts

कांग्रेस पार्टी हिडन वर्ग एयरपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के जज या संसद के संयुक्त समिति बनाकर जांच कराए जाने की मांग

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा

zeestarnews

विकलांगों ने विकलांग पार्टी के बैनर तले अपने हक की आवाज को किया बुलंद ना मांगे ना माने जाने पर आर पार की लड़ाई की दी चेतावनी

zeestarnews

Leave a Comment