Zee Star News
Breaking News
Breaking News

फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

– अतर्रा के लोधन पुरवा नहर के पास मिले शव 

– पुलिस ने मौके से प्रेमी युगल का बैग किया बरामद 

अतर्रा। प्रेमी युगल के शव पेड़ की एक ही डाल पर मफलर और दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकते पाए गए। ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिजनों ने एक-दूसरे के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण इसे आनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं। जबकि थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला खुदकुशी का है। दोनो पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

थाना क्षेत्र के समदरिया पुरवा निवासी सुशील (22) पुत्र कमलेश और आराध्या गिरि (17) पुत्री देशराज निवासी चिमनी पुरवा के शव रविवार की सुबह लोधन पुरवा स्थित नहर के किनारे लगे बबूल के पेड़ पर एक ही डाल में मफलर और दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकते शव ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फेल गई। सूचना पाकर दोनो परिवारों के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। डाग एस्कवायड और फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनो के पास से मोबाइल बरामद किया है। वहीं पर पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया है। मृतक युवक के पिता कमलेश का कहना है कि रविवार की सुबह जब उसकी नींद खुली तो देखा सुशील घर पर नहीं था। उसने इधर उधर खोजबीन की। पता न चलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी कि उसका बेटा लापता हो गया है। सूचना देने के कुछ ही देर के बाद पता चला कि उसके पुत्र का शव फंदे पर एक युवती के साथ लटकता पाया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने आनर किलिंग की आशंका जताई है। मृतक के पिता का कहना है कि किशोरी के परिजनों ने उसके बेटे की मारपीट कर हत्या कर दी है। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। मृतक सुशील दो भाइयों में छोटा था। वहीं मृतका की मां ने क्षेत्राधिकारी को बताया कि उसकी बेटी शनिवार की रात खाना खाकर उसके साथ ही सोई थी। रात लगभग दो बजे जब वह लघुशंका के लिए जागी तो देखा उसकी बेटी चारपाई पर नहीं थी। सुबह पता चला कि उसका शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। मृतका के परिजनों ने लड़के पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनो युगल प्रेमियों ने लोकलाज के भय से खुदकुशी की है। हालांकि मृतक सुशील के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मृतका के भाई शुभम, आदित्य, बुद्धविलास और पिता देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर मृतका के परिजनों ने भी लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

 

शव मिलने के बाद दोनो परिवारों के बीच हुई तनातनी 

अतर्रा। अतर्रा के लोधन पुरवा नहर किनारे बबूल के पेड़ में दोनो युगल प्रेमियों के शव फंदे पर लटकता पाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर के बाद दोनो परिवारों के परिजन भी मौके पर आ गए। दोनो परिवारों के लोग एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते रहे। इसी बात को लेकर दोनो परिवारों के बीच नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं पुलिस से भी नोकझोंक की। परिजनों ने कार्रवाई किए न जाने से नाराज होकर शव उतारने से मना कर दिया। इससे माहौल बिगड़ने लगा। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना पाकर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया। मृतका के भाई का कहना था कि उसकी बहन को सुशील परेशान करता था वहीं सुशील के पिता का कहना था कि उसके पुत्र को लड़की परेशान करती थी। दोनो मौतों पर जगह-जगह चर्चाओं का दौर चलता रहा। 

 

मृतकों के घरों में तैनात रही पुलिस 

अतर्रा। दोनो युगल प्रेमियों के शव मिलने के बाद माहौल बिगड़ गया। मामला तनातनी में पहुंच गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। उनके निर्देश पर कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। पुलिस बल दोनो मृतकों के घरों के आसपास तैनात कर दिया गया। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके। क्योंकि मृतक सुशील के घर से मृतका का घर मात्र 150 मीटर की दूरी पर है। सुशील के परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मंडल कारागार का साघन जांच पड़ताल की

zeestarnews

निर्वाचन आयोग द्वारा सूचना

zeestarnews

आखिर दीपक गुप्ता को विकास प्राधिकरण द्वारा क्यों बनाया जा रहा है भूमाफिया

zeestarnews

Leave a Comment