Zee Star News
Breaking News
अन्य

खाद गड्ढा एवं उपला की जमीन मे तहसील प्रशासन की सह पर दबंगो का अवैध कब्जा

खाद गड्ढा एवं उपला की जमीन मे तहसील प्रशासन की सह पर दबंगो का अवैध कब्जा

 

अतर्रा बांदा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतर्रा ग्रामीण के मजरा रघुवीर यादव के पुरवा में ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर तहसील प्रशासन की शह पर गांव के दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसकी गाटा संख्या 6462,6463,6464 जिसमें नाली खाद आदि के लिए लगभग 7 विस्वा जमीन छोड़ी गई थी लेकिन गांव के ही दबंग राजा भैया यादव पुत्र बृजलाल यादव व लालू यादव पुत्र बृजलाल यादव ने मिल कर के उसमें अवैध कब्जा कर रखा है |
अधिक जानकारी के लिए बता दें चुन्नीलाल पुत्र झांजी निवासी रघुवीर यादव का पुरवा ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय द्वारा खाली कराने के लिए नोटिस भी दिया गया है परंतु अभी तक अतिक्रमण प्रशासन द्वारा नहीं हटवाया गया है उप जिलाधिकारी अतर्रा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह जमीन उक्त लोगों ने अपना बनाम करवा लिया है सवाल उठता है कि सरकारी जमीन का बैनामा कैसे कोई करवा सकता है अगर सरकारी जमीन भी बैनामा होने लगी तो फिर भगवान मालिक है|
उपजिलाधिकारी जैसे पद में बैठे हुए जिम्मेदारों द्वारा इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देना बहुत ही शर्म की बात है सरकारी जमीन पर कोई बैनामा कैसे कर सकता है बिना तक देखे हुए बयान दिए गए हैं |

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उ0प्र0 विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी, 2023 को होने वाले मतदान को सकुशल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की गयी

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल,बाँदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में आज मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से0नि0 अधिकारियों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई आयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई

zeestarnews

संविदा कर्मचारियों के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मुख्य अभियंता कार्यालय चिल्ला रोड पर जिले भर के बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया

zeestarnews

Leave a Comment