Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी दीपा रंजन सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी दीपा रंजन सदर तहसील का औचक निरीक्षण किय

 

वरासत के मामलों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये

 

 

बांदा, आज दिनांक 4 जनवरी को

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने आज तहसील सदर बांदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने तहसील सदर के विभिन्न पटलों, अभिलेखागार, कम्प्यूटीकृत नामांकन पंजिका, राजस्व वाद रजिस्टर, भूलेख कम्प्यूटर केन्द्र, उप जिलाधिकारी तहसीलदार कोर्ट, पेंशन एवं कर्मचारियों से सम्बन्धित प्रकरण आदि के निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण किये जाने, अमलदरामद के परवाना जारी करने के रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा समय से राजस्व वादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील स्तर से जारी किये जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों को समय से जारी कराये जाने तथा प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का गुणवत्ता एवं समयबद्धता से निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बडे बकायेदारों से वसूली रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अमीनों के द्वारा वसूली कराये जाने तथा बकायेदारों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वसूली कम पाये जाने पर लक्ष्य के अनुरूप वसूली किये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण में भूलेख अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए ग्रामवार रखे गये राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों का ग्रामवार सूची बनाकर रखने के निर्देश दिये। कम्प्यूटरीकृत खसरा/खतौनी पटल का निरीक्षण करते हुए आवेदकों से वार्ता कर निर्धारित समय से खतौनी जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने वरासत के मामलों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कर्मचारियों के पेंशन सम्बन्धी प्रकरण/नगदीकरण आदि के मामलों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों के लम्बित देयकों का समय से भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये। महिला पुरूष शौचालय के निरीक्षण के दौरान गन्दगी पाये जाने पर साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये तथा पेंशन प्रकरण के सम्बन्ध में कोई भी प्रकरण लम्बित नही पाया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सुरभी शर्मा, तहसीलदार सदर पुष्पक, सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

*भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बांदा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

zeestarnews

संत विवेकानंद संदेश यात्रा का अतर्रा में भव्य स्वागत*

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

zeestarnews

Leave a Comment