बांदा, 12 जनवरी, 2023-
आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में दक्षिणांचल विद्युत निगम लि0 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
बैठक में आयुक्त द्वारा मण्डल के सभी विद्युत
वितरण खण्डों में उपभोक्ताओं की शत्-प्रतिशत बिलिंग लम्बित आर0सी0की वसूली, विद्युत चोरी एवं अन्य अनियमिताओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की समीक्षा की गयी। बैठक में आयुक्त ने मण्डल के सभी विद्युत वितरण खण्डों में उपभोक्ताओं की शत्-प्रतिशत बिलिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विद्युत सब स्टेशनों की बडी आर0सी0 निकालकर तहसीलदार/उप जिलाधिकारी एवं एस0डी0ओ0 विद्युत की टीम बनाकर वसूली की कार्यवाही किये जाने हेतु 30 जनवरी, 2023 तक विद्युत वसूली का विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पुलिस थानों एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत वसूली एवं औचक विद्युत चोरी रोकने हेतु कार्यवाही किये जाने के समय विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस की आवश्यकता पडने पर, उन्हें तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने दस-दस बडे विद्युत वसूली के बकायेदारों की वसूली भी किये जाने के निर्देेश दिये।
आयुक्त ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिये कि आर0सी0 का मिलान कराकर लम्बित आर0सी0 की सूची को तैयार करते हुए वसूली की कार्यवाही की जाए। उन्होंने विद्युत चोरी रोकने की कार्यवाही किये जाने एवं सही विद्युत बिलिंग कराये जाने हेतु विद्युत बिलिंग करने वाले प्राइवेट कम्पनियों के कर्मियों के कार्यों की निगरानी व समीक्षा करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आई0डी0एफ0 बिलिंग वाले बिलों को चेक कराते हुए जिनमें नये मीटर लगाये जाने हैं, उनको लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिलों की वसूली के कार्य में लक्ष्य के अनुरूप वसूली कराये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने विद्युत की लाइन लास में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सरकारी विभागों एवं आवासों के बकाया विद्युत वसूली के लिए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
बै
ठक में आयुक्त ने जिन उपभोक्ताओं की बिलिंग किन्ही कारणों से अथवा जंक डाटा होने पर नही हो पा रही है, उनको चिन्हित कर बिलिंग कराये जाने के निर्देश मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खण्ड को दिये। उन्होंने विद्युत चोरी रोेकने हेतु रैण्डम चेकिंग कराये जाने तथा प्रवर्तन कार्य में तेजी लाये जाने के साथ लक्ष्य के अनुरूप वसूली किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के द्वारा ओ0टी0एस0 स्कीम के अन्तर्गत निस्तारित किये गये बिलों का विवरण भी तहसील स्तरीय राजस्व अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खण्ड, अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंता एवं एस0डी0ओ0 सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
