Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उ0प्र0 ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 के क्रम में अधिक से अधिक उद्यमियों द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में निवेष को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में बैठक उद्यमियों के साथ सम्पन्न हुई

 

बांदा, 12 ज नवरी, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उ0प्र0 ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 के क्रम में अधिक से अधिक उद्यमियों द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में निवेष को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में बैठक उद्यमियों के साथ सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी उद्यमियों से कहा कि अपने-अपने उद्योंगो को लगाने हेतु निवेष के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध करायें। बैठक में विभिन्न उद्यमियों द्वारा होटल, एल्युमीनियम इंडस्ट्री, स्पोटर्स एकेडमी, साॅपिंग काम्पलेक्स, आवासीय कालेनी तथा आर्गेनिक फार्मिंग शिक्षा क्षेत्र, राइश मिल, फ्लोर मिल आदि क्षेत्रों में अपने-अपने उद्योग स्थापित करने हेतु प्रस्ताव देते हुए उद्यम स्थापित करने की सहमति दी गयी। जिलाधिकारी ने एम0एस0एम0ई0 पाॅलिसी 2022 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की उद्यमी लघु, मध्यम एवं उच्च उद्योग जनपद में स्थापित करने हेतु इस नीति का लाभ उठायें, जिसमें महिलाओं, एस0सी0एस0टी0 वर्ग के लिए विशेष अनुदान की व्यवस्था भी की गयी है, इस नीति के अन्तर्गत जिसमे स्टाम शुल्क व अन्य क्षेत्रों में रियायतों की व्यवस्था की गयी है। इसमें बैंकों के द्वारा आसानी से लोन की भी व्यवस्था है। उन्होंने अधिक से अधिक उद्यमियों से उद्योग स्थापित करने हेतु अपने इंडेन्ट फाइल किये जाने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, सदस्य सचिव जिला उद्योग बन्धु श्री गुरूदेव, विभिन्न उद्यमी श्री अशोक गुप्ता, मनोज जैन, वीरेन्द्र चन्देल सहित बडी संख्या में उद्यमी एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

अधिशासी अभियंता के नए प्रखंड बांदा श्री अजय कौशिक ने बताया है कि उ०प्र० शासन द्वारा सिचाई बंन्धु समिति के लिए नामित मा०उपाध्यक्ष श्री बलवान सिंह की

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि

zeestarnews

आज जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बाँदा में आत्मा गवर्निंग बोर्ड, जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन अधिशासी समिति प्राकृतिक खेती हेतु गठित जिला समन्वय समिति

zeestarnews

Leave a Comment