Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

गौ वंशो की व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गौ वंशो की व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

बांदा आज दिनांक 12 जनवरी को

 भीषण ठंड को देखते हुए गोवंश को खाने पीने की एवं अलाव की व्यवस्था कराने हेतु विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

 बांदा जनपद में गोवंश को लेकर भीषण ठंड को देखते हुए बांदा जिले में गौशालाओं में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ रही हैं जैसा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पहले ही निर्देशित किया था कि गोवंश को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और गोवंश के रख रखाव , खान पान संबंधी समस्याओं को जल्द दूर कर व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित की जाए किंतु शासन के निर्देश को दरकिनार कर जिम्मेदार अभी भी अनदेखा कर रहे है और यह बहुत गलत बात है। इस संबंध में अगर कोई गलती या लापरवाही किसी भी जिम्मेदार द्वारा बरती जाती है तो गौ रक्षा समिति चुप नहीं रहेगी और शासन प्रशासन को अवगत करा कठोरतम कार्यवाही कराने के लिए मजबूर हो जायेगी।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि विगत दिनों गोवंश के ऊपर हुए अत्याचार जिसमे गोवंश को ट्रैक्टर से घसीटने और एक अन्य गोवंश को विस्फोटक पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया था जिसपर अभी भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है इसलिए पुनः गौ रक्षा समिति इस विषय पर गहन विचार कर कार्यवाही करने की मांग करती है अन्यथा की स्थित में समित स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी से इसकी चर्चा करेगी और लापरवाही कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग करेगी।

ठंड का माहौल है और जनपद में अभी भी कोई जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है, कही भी अलाव भी नही जलाए जा रहे जिसका हर्जाना बेजुबान जानवरो को भुगतना पड़ रहा है इसलिए समिति प्रशासन से यह भी मांग करती है कि जल्द से जल्द हर क्षेत्र के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करे जिससे ठंड से आम जनमानस और बेजुबान जानवरो को राहत मिल सके। जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी राम गोपाल साहू जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति नगर अध्यक्ष कुलदीप नामदेव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

कालिंजर फोर्ट में आयोजित होने वाले कार्तिक मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

दीपा रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया

zeestarnews

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

Leave a Comment