Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद में निर्माधीन भवन, सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

बांदा, 18 जनवरी, 2023-

 जिलाधिकारी ने 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए राजकीय पाॅलीटेक्निक के निर्माण कार्य में प्रगति धीमी पाये जाने पर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्य भवन, वर्कशाप, ओवर हेड टैंक तथा प्रधानाचार्य आवास का कार्य प्रत्येक दशा में 15 फरवरी तक पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस के ट्रांजिट हास्टल के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने तथा आई0टी0आई0 पैलानी का कार्य गुणवत्ता के साथ विद्युत कनेक्शन सहित इस माह पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिविल कोर्ट के कान्फेन्सिंग हाल के निर्माण एवं न्यायिक आवासों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य को तेज गति से कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये।

उन्होंने तहसील अतर्रा में अग्निशमन केन्द्र तथा नरैनी अग्निशमन केन्द्र के बाउन्ड्री वाॅल सहित सभी कार्य को पन्द्रह दिनों में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका बांदा के हटेटी पुरवा में सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के कार्य को तेज गति के साथ फरवरी, 2023 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को दिये। उन्होंने भगवा पेयजल योजना के अन्तर्गत 13 गाॅवों को जलापूर्ति किये जाने हेतु ट्रायल कराये जाने एवं सम्बन्धित अधिकारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने भदावल सेतु के निर्माण के अवशेष कार्य को मार्च, 2023 तक पूर्ण कराये जाने तथा मर्का घाट के पुल का निर्माण कार्य अप्रैल, 2023 पूर्ण कराये जाने के निर्देश सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता को दिये। उन्होंने भूरागढ़ में 7.5 एमएलडी पेयजल योजना के सभी कार्य को पर्ण कराकर मार्च, 2023 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना नरैनी में एवं थाना गिरवां के आवासीय कार्य को फरवरी तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने ड्रग वेयर हाउस के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य को अप्रैल, 2023 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने 50 लाख से कम निर्माणाधीन परियोजनाओं के अन्तर्गत आर्थिक विकास योजना के द्वारा किये जा रहेे गतवर्षों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर कार्य में प्रगति लाने तथा खनिज न्यास निधि के अन्तर्गत केन नदी के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाये जाने एवं हेल्थ वेलनेश सेन्टर के कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था आरईएस के सहायक अभियंता को दिये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंताओं को दिये। उन्होंने बाम्बेश्वर मंदिर के निर्माण कार्य के अन्तर्गत यात्री सेड, बाउन्ड्री वाॅल व नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बुन्देलखण्ड विकास निधि के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए यूपी सिडको के द्वारा कराये गये सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों को तत्काल ग्राम पंचायतों को हैण्ड ओवर कराये जाने के निर्देश दिये।

बै ठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

जन आरोग्य योजना में बने 650 कार्ड

zeestarnews

देवेंद्र कुमार भारती ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपने लेख के माध्यम से मातृभाषा हिंदी के महत्व को बताया 

zeestarnews

नव भारतीय शिववाहतुक संगठन एवं भाजपा ट्रान्सपोर्ट खेल के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया

zeestarnews

Leave a Comment