Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा

 

बांदा, दिनांक 01.02.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तथा दिनांक 08, 09 व 10 फरवरी, 2023 को लघु दाण्डिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बंध में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत हेतु विशेष न्यायाधीश (एस.सी. / एस. टी. एक्ट ) / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत बांदा श्रीमान निरन्जन कुमार की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, बांदा श्रीमान कमलेश दुबे, सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता एवं जिला अग्रणी प्रबन्धकइण्डियन बैंक, बांदा श्री विनय कुमार पाण्डेय के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बांदा द्वारा बैंक श्रण सम्बंधी वाद, माननीय न्यायालयों में लम्बित लघु आपराधिक वादों, यातायात के ई-चालानों, अन्य सिविल वादों, उत्तराधिकार से सम्बन्धित वादों के अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया । आगामी दिनांक 08, 09 व 10 फरवरी, 2023 को लघु दाण्डिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत तथा दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसमें बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद / दाम्पत्य विवादों के प्रि- लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक समाधान योग्य वादों का निस्तारण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व / चकबन्दी / श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि एवं यातायात सम्बन्धी चालानों E chalaan का निस्तारण आपसी सुलह समझौते / संस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा।

Related posts

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियो के लिये “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु पुनः सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है

zeestarnews

Leave a Comment