Zee Star News
Breaking News
राजनीति

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष बांदा* 

*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष बांदा*

प्रेसवार्ता मीडिया से बातचीत करते संतोष कुमार गुप्ता और जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश सराफ पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल (रजि०) वर्ष 2023 मे अपनी स्थापना के 50वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मा० श्री मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन मा० श्री महेन्द्र जैन मयूर जी व प्रदेश के दोनो महामंत्री मा० डॉ० दिलीप सोठ जी एवं मा० श्री राजेन्द्र गुप्ता जी एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो नो वर्ष 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक पूरे वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसके आधार पर कुछ प्रमुख कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित किये गये। पूर्व मे हम सभी ने 24दिसम्बर 2022 को दीपोत्सव कार्यक्रम करके स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के 75 जिलो के 310 तहसीलो सहित अपन` जिले मे भी बडी भव्यता के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर आप सभी पत्रकार बंधुओ का भी व्यापार मण्डल हृदयसे धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है। आप सभी को अवगत कराना है कि 06 फरवरी से 28 फरवरी तक व्यापार मण्डल “व्यापार मण्डल व्यापारियो के प्रतिष्ठान” कार्यक्रम के तहत अपने जिले के सभी नगर, तहसील, कस्बे की बाजार इकाईयो में जाकर आम व्यापारियो से सम्पर्क करेंगे और उनको उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल की 50 वर्ष की गौरवपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराते हुए व्यापार मण्डल के साथ जोड़ ने का कार्य करेंगे। सभी आम व्यापारियो को संगठन के द्वारा चल रहो इस अभियान से मो0न0 7030930361पर मिस्ड कॉल के माध्यम से जोड़ने का भी कार्य करेंगे क्योकि उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल ही एक ऐसा व्यापार मण्डल है जो प्रदेश के समस्त जिलो के नगर /तहसील / कब्बे मे विद्यमान है और प्रदेश के समस्त व्यापारियो मे सर्वमान्य व्यापारी संगठन है। 13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथ यात्रा प्रारंभ होगी जो पूरे प्रदेश मे जायेगी अपने जिले मे यह यात्रा दिनांक 30 मार्च 2023 को आयेगी जिसको जिले के अन्तर्गत बाँदा, बबेरू, तिंदवारी स्थानों पर यात्रा भ्रमण करेगी। यात्रा मे एक डिजिटल रथ व सुझाव पेटी भी होगी। जिसमे आम व्यापारी अपनी समस्याओ से संगठन को अवगत कराने का काम करेगा। जिन समस्याओ को व्यापार मण्डल केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियो के माध्यम से समाधान कराने का कार्य करेगा। यात्रा का जिले मे भव्य स्वागत सम्मान किया जायेगा और जिले के प्रमुख वरिष्ठ व्यापारियों/समाज सेवियो को जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया जायेगा। व्यापारी पितामह श्रद्धेय श्याम बिहारी मिश्रा जी की जंयती 8 मई 2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रथ यात्रा (जो कि सम्पूर्ण प्रददेश का भ्रमण करके आयेगी) उसका समापन होगा। सितम्बर 2023 में कानपुर नगर मे व्यापारियो का एकविशाल व्यापारी सम्मेलन होगा जिसमें लगभग 25000 व्यापारियों की सहभागिता होगी। जिस सम्मेलन मे केन्द्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद होगे। 23-24 दिसम्बर 2023 का बर ली जनपद में स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जाय गा जिसमें व्यापारी हितो मे शहीद हुए व्यापारियो के परिजनो को व रथ यात्रा/व्यापारी सम्मेलन व स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमो में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिलो को सम्मानित किया जायेगा। आज प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भैरों प्रसाद मिश्रा, सन्तोष कुमार गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारु चन्द्र खरे प्रदेश संगठन मंत्री विष्णु गुप्ता जिलध्यक्ष सत्य प्रकाश सर्राफ, जिला महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त, नगरअध्यक्ष सन्तोष अनशनकारी, नगर महामंत्री प्रेम गुप्ता, जिला संयुक्त महामंत्री राकेश सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन,ज्वालाप्रसाद गुप्ता, रानू गुप्ता, मौजूद रहे।

न्

Related posts

सपा पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष एवं सदस्य के होने वाले चुनाव के मुद्दों पर चर्चा की  

zeestarnews

विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे वटवृक्ष के संस्थापक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया गया

zeestarnews

सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान के घर पहुंचे मंत्री नन्दी

zeestarnews

Leave a Comment