Zee Star News
Breaking News
राजनीति

मा0 उप मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार श्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार बांदा में जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 28 मार्च, 2023-

मा0 उप मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार श्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार बांदा में जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल-जीव मिशन की समीक्षा करते हुए खटान पाइप पेयजल परियोजना में कनेक्शन के विषय में जानकारी प्राप्त की, सम्बन्धित संस्था एल0एन0टी0 को कार्य में प्रगति लाने हेतुु मैन पाॅवर बढाकर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये। मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा बताया गया कि इस संस्था द्वारा सड़के खोदकर पाइप लाइन डालने के कार्य केे पश्चात सड़क मरम्मत का कार्य नही पूर्ण किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि यदि सड़कों के मरम्मत कार्य को शीघ्र कराकर मूल रूप बनायी जायें अन्यथा संस्था का भुगतान नही किया जायेगा और पेनाल्टी भी लगायी जायेगी। इसके पश्चात अम्लीकौर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना हर-घर कनेक्शन के विषय में जानकरी प्राप्त की और निर्देशित किया कि पेयजल कनेक्शन में लीकेज की समस्या नही होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी महोदया को निर्देशित किया कि एक कमेटी बना दी जाए एवं जो कि सड़कों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य को पूर्ण करायें। बैठक में सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा माह मई तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि तय समय सीमा के अन्तर्गत हर-घर जल योजना में जल पहुंचाया जाए। उन्होंने मा0 जनप्रतिनिधिगणों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में जल की गुणवत्ता को भी समय-समय पर किटों से चेंक करायें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की कि जनपद में कितनी सीएचसी एवं पीएचसी संचालित हैं एवं कितनी निर्माणाधीन है तथा कितने सब सेन्टर, हेेेल्थ वेलनेश सेन्टर हैं, जिसमें अवगत कराया गया कि 08 सीएचसी, 51 पीएचसी, जिसमें 02 पीएचसी निर्माणाधीन हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सब सेन्टर 306 तथा वेलनेश सेन्टर 130 है, जो फक्शनिंग हैं। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 02 वर्ष से विद्युत कनेक्शन नही दिया गया, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि नोटिस जारी करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत, एक्सियन आरईएस तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा की जवाबदेही तय की जाए कि अभी तक विद्युत कनेक्शन में इतना विलम्ब किस कारण किया गया। इसके साथ ही दवाइयों की उपलब्धता, संजीवनी ऐप, टीकाकरण, चिकित्सा क्षतिपूर्ति, डाक्टरों की समय पर उपस्थिति, स्वास्थ्य सम्बन्धित उपकरणों को एैप पर अपलोड किये जाने, अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था, आयुष्मान गोल्डन कार्ड इत्यादि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि डाक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करायें और चिकित्सा क्षतिपूर्ति के लिए कोई भी पत्रावली पेण्डिंग न रखी जाए और एैप पर स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण अपलोड किये जायें और जो 08 चिकित्सक लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं, उनकी सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जाए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड लक्ष्य के सापेक्ष तेज गति से बनाये जायें। उज्वला के लाभार्थी, मनरेगा, श्रम, अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को अभियान चलाकर बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं हेतु निजी अस्पतालों ई-बिल बाउचर के माध्यम से निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था करायी गयी है। उन्होंने संचारी रोग अभियान को युद्ध स्तर पर सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर संचालित करने के निर्देश दिये।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि ओवर बिलिंग न की जाए, मूल बिल ही लिया जाए, यदि ओवर बिलिंग की शिकायतें आती हैं तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी और जितनी भी विद्युत सम्बन्धी शिकायतें आती हैं, उनका कैम्प लगाकर तत्काल मौके पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि कहीं पर ट्राली वाले ट्रान्सफार्मर हैं तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कुल निर्माणाधीन सड़कों की जानकारी प्राप्त कर अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि सड़कों केे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किये जायें तथा कोई भी सड़क गड्ढे वाली नही होनी चाहिए। सेतु निगम की समीक्षा करते हुए मर्का पुल का निर्माण कार्य अप्रैल, 2023 तक हर हाल में पूर्ण करने तथा एप्रोच मार्ग को पुल के साथ निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पटरी दुकानदारों हेतु वेण्डिग जोन बनाये जायें तथा इन दुकानदारों को वेण्डिग जोन मेें ले जाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि साॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराकर कूडे का उचित निस्तारण कराया जाए तथा शहर के अंदर कहीं भी कूडा नही मिलने पाये। अमृत योजना के अन्तर्गत जनपद में 06 कार्य संचालित हैं, जिसमें 05 कार्य पूर्ण हो गये हैं तथा 01 अवशेष कार्य को अगले माह तक पूूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों को शीघ्र प्राथमिकता पर पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटन किया जाए। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान मिलेट्स ज्वार, बाजरे के विषय में जानकारी प्राप्त की। मत्स्य पालन योजना की समीक्षा करते हुए सभी मत्स्य पालकों की सोसाइटी को सक्रिय किये जाने तथा मत्स्य उत्पादन बढाये जाने हेतु मत्स्य पालकों को पट्टे आवंटन करने तथा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिलाये जाने के निर्देश दियेे। निराश्रित गौवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी गौवंश गौशालाओं में संरक्षित रहें एवं भरण-पोषण हेेतु पर्याप्त भूसा चारे की व्यवस्था रखी जाए। निराश्रित गौवंश बाहर न विचरण करने पायें। गौवंशों के भरण-पोषण की धनराशि को तत्काल रिलीज कर दिया जाए। अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए 15 अप्रैल तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सामुदायिक शौचालयों को संचालित रखने तथा बंद मिले 16 शौचालयों को 02 दिनो के अंदर चालू कराने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिये। उन्होंने राजस्व संग्रह की स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त कर लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बैठक में मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद, मा0 सांसद श्री आर0के0सिंह पटेल, मा0 विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी, मा0 विधायक नरैनी श्रीमती ओममणि वर्मा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह पटेल, मा0 जिलाध्यक्ष डाॅ0 संजय सिंह, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक डाॅ0 विपिन मिश्रा, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन, अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अनिल सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री एम0पी0सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य सहित मण्डल एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।    

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

zeestarnews

निवेशकों को लुभाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स कुंभ का आयोजन जिसकी अध्यक्षता मंडला आयुक्त आरपी सिंह ने की

zeestarnews

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की निति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय तथा विकास खण्ड में ‘‘य0पी0-भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें केन्द्र सरकार की दस वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा

zeestarnews

Leave a Comment