Zee Star News
Breaking News
Breaking News

खनिज विभाग की उदासीनता के चलते सुहाना में हो रहा अवैध खनन

खनिज विभाग की उदासीनता के चलते सुहाना में हो रहा अवैध खनन

ऑफिस में बैठे बैठे खबरों का खंडन करते है खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार

 

बस्ती के अंदर से होते हुए तीन तीन स्कूलों के सामने से दिनरात फर्राटा भरते है ओवरलोड ट्रक

 

बांदा एस.बी न्यूज। नत्थू नारायण माइनिंग फर्म के नाम से संचालित जनपद मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित सुहाना भूमि धरी खदान इस समय बिना वैध परिवहन प्रपत्र व ओवरलोड के लिए सुर्खियों में बनी हुई है रातों दिन राजस्व को भारी भरकम चुनौती देने वाली जिले की एकमात्र खदान जिसके खदान संचालक दबंगई के बल पर योगी सरकार के दिशा निर्देश और एनजीटी की गाइडलाइन सहित जिलाधिकारी के सभी फरमानों को दरकिनार कर खनन करने में आमादा हैं और खनिज विभाग का कहना है कि इस खदान में सभी खनन कार्य नियम के तहत हो रहे हैं।

अभी हाल ही में पिछले महीने जब जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने खबरों का संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित कर इस खदान में छापा मारा था तब बड़ी मात्रा में बिना वैध परिवहन प्रपत्र सहित ओवरलोड गाडियों को सीज करते हुए कानूनी कार्रवाई की थी तथा यह भी कहा था कि खदान संचालक पर भी राजस्व चोरी संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी लेकिन पता नहीं क्यों अब तक खदान संचालक पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और इसके उलट दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की के साथ लगातार अवैध और ओवरलोड का बोलबाला चरमोत्कर्ष पर होकर रुकने का नाम नहीं ले रहा, वही खनिज अधिकारी का कहना है कि सब नियम के तहत काम चल रहा है लेकिन कैसे जब खनिज अधिकारी अर्जुन सिंह को कभी अपने केबिन से बाहर निकल कर इस खदान की तरफ देखना ही नहीं है और ऑफिस में बैठे-बैठे ही खबरों का खंडन कर देना है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस समय सुहाना भूमि धरी खदान में अवैध खनन इस प्रकार अपने चरम पर है कि जिसका अंदाजा सिर्फ ऐसे ही लगाया जा सकता है कि स्कूल के पीछे से लेकर हमारे निकलने वाले रास्तों को भी खदान संचालक ने खोदकर तहस-नहस कर डाला है इतना ही नहीं अगर प्रशासन इस खदान की दोबारा से नाप करवाए तो यहां पर भारी मात्रा में मानक से अधिक अवैध खनन देखने को मिल सकता है।

स खदान के रास्ते में प्राथमिक विद्यालय सुहाना पंडूई, प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बड़ोखर खुर्द, प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा नामक तीन स्कूल संचालित है जिसके सामने से दिन रात बराबर बालू के भरे ओवरलोड ट्रक गांव के अंदर से फर्राटा भर रहे हैं जिसके चलते स्कूल के बच्चों व अध्यापकों सहित स्थानीय ग्रामीणों में दहशत व भय का माहौल व्याप्त रहता है कि कब कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाए इसके बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी पता नहीं क्यों इस खदान की तरफ आंख उठाकर देखने की हिमाकत क्यों नहीं कर पा रहे हैं यह संशय का विषय बना हुआ है।। इस संबंध में जब जिला खनिज अधिकारी से फोन के जरिए कई बार संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है फिर भी दिखवाते है कहकर फोन कट कर दिया।

Related posts

कांग्रेस की भारत जोड़ो से यात्रा से सत्ताधारियों के पेट में हो रहा दर्द : सिद्दीकी

zeestarnews

मौनी बाबा मेला महोत्सव समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई   जिलाधिकारी बाँदा द्वारा मेला से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा की गई

zeestarnews

निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने मंडला अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

zeestarnews

Leave a Comment