Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बिना नाला निर्माण कराये तीन साल पहले डकार गये अधिकारी कर्मचारी मिलकर पैसा आलाधिकारी कर्मचारी को बचाने मे जुटे

*बिना नाला निर्माण कराये तीन साल पहले डकार गये अधिकारी कर्मचारी मिलकर पैसा आलाधिकारी कर्मचारी को बचाने मे जुटे

भ्रष्टाचार में पूरा का पूरा मनरेगा का कुनबा शामिल फिर भी नहीं हुई कार्रवाई जिम्मेदारों ने आंखों पर पट्टी बांधी क्या इन जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई उत्तर प्रदेश योगी आदित्यानाथ ले खबर का संज्ञान

 

बाँदा मनरेगा गारँटी एक्ट के तहत वर्ष 2019-20 मे ग्राम पँचायत बदौसा मे श्रवण गुप्ता के घर से कल्लू खटिक के घर तक नाला निर्माण व दिनबहुरा के घर से विनोद कुमार के घर तक नाला निर्माण के कार्य स्वीकृत हुये थे जिनके निर्माण हेतु उपयुक्त कार्यो मे मु0-173665/- व 188399/-रूपये कुल340064/-रू सामग्री मद मे भुगतान किया गया परन्तु तीन साल व्यतीत होने के बाद भी अब तक उपरोक्त कार्यो को नही कराया गया और भुगतान की गयी पूरी धनराशि तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा गबन कर ली गयी है उपयुक्त गबन की पुष्टि सोशल आडिट टीम द्वारा भी की गयी तथा सँपूर्ण धनराशि की वसूली प्रस्तावित की गयी परन्तु अब तक न ही कार्य पूर्ण कराया गया है ओर न ही धनराशि की वसूली की गयी है।

 

हम आपको यहाँ पर यह बता दे कि ग्राम पँचायत बदौसा मे तैनात रहे सचिव योगेश कुमार को बचाने मे जिला के आला अधिकारियो का भी योगदान है अगर ऐसा न होता तो ये कार्यवाही कब की हो गयी होती। सूत्र यहां तक बताते हैं योगेश कुमार के ऊपर एक मंत्री का हाथ है इसीलिए योगेश कुमार के खिलाफ अभी तक कार्यवाही नहीं हो पाई यह भी बताया जाता है योगेश कुमार सीडीओ के काफी नजदीक बताए जाते हैं यह भी कारण है कि अभी तक योगेश कुमार के खिलाफ किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया गया है इसी प्रकार और कई सचिव है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है और सीडीओ के अति नजदीक बताए जा रहे हैं और उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है कहीं न कहीं अधिकारियों का संरक्षण भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है

Related posts

मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जाएगी

zeestarnews

पत्रकार के विरुद्ध जनपद सीईओ की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज पत्रकारों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

zeestarnews

आखिर बच्चों की शिक्षा कैसे होगी पूरी जब स्कूल और बच्चों में है दूरी

zeestarnews

Leave a Comment