Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में आज सैनिकों की बैठक हुई सैनिकों की समस्याओं का व उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण की चर्चा हुई वह निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में आज सैनिकों की बैठक हुई सैनिकों की समस्याओं का व उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण की चर्चा हुई वह निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गय

 दिनांक 6 फरवरी 2023

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बांदा में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन कर्नल अवधेश सिंह, (से०नि०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बांदा द्वारा सम्पन्न कराया गया । उक्त बैठक में भूतपूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष महोदया को अवगत कराया, जिस पर शिकायत लिपिक को बुलाकर समस्याओ का निस्तारण कराने का निर्देश दिया, साथ ही साथ अन्य प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को भेजने का भी निर्देश प्रदान किया ।

आ०कैप्टन श्याम बाबू सिंह (से०नि०) ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिसर में शहीद स्मारक एवं शहर के एक चौराहे का नामकरण जनपद के शहीद सैनिको के नाम से कराने का प्रस्ताव रखा, जिस जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष महोदया द्वारा उक्त का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया ।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा०) श्री उमाकांत त्रिपाठी, प्र० सेवायोजन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, समाज कल्याण अधिकारी, ए०एस०ओ० डी०आई०सी०, व सैनिक बन्धुओ तथा उनके आश्रितो ने प्रतिभाग किया ।

Related posts

मामा के घर रह रहे किशोरी ने फांसी का फंदा लगाया

zeestarnews

बांदा में सुहाना में राय की पहुंच और सत्ता की हनक के आगे सभी नतमस्तक है । हो रही ओवरलोडिंग लग रहा राजस्व को चूना जिम्मेदार मौन

zeestarnews

कांग्रेस पार्टी हिडन वर्ग एयरपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के जज या संसद के संयुक्त समिति बनाकर जांच कराए जाने की मांग

zeestarnews

Leave a Comment