Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

 

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

 

 

बांदा, 06 फरवरी, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि अद्यत जनपद में क्रय लक्ष्य के सापेक्ष 78 प्रतिशत धान क्रय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्रो से धान का उठान धीमी गति से होने को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया। क्रय संस्था पी0सी0एफ0 द्वारा क्रय किये गये धान के सापेक्ष मात्र 57.97 प्रतिशत का भुगतान कृषको को किया गया है, जिसके सम्बन्ध में रोष व्यक्त किया गया तथा जिला प्रबंधक, पी0सी0एफ0 एवं सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबधंक, सहकारिता बांदा को निर्देशित किया कि अविलम्ब मुख्यालय से धनराशि मंगाकर कृषकों का भुगतान सुनिश्चित करायें।

जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बांदा को निर्देशित किया गया कि उन राइस मिलों की सूची उपलब्ध करायें, जो अपने पूर्ण क्षमता से धान हलिंग का कार्य नही कर रहे है अथवा जिनके द्वारा पूरी क्षमता से क्रय केन्द्रों से धान प्राप्त नही किया जा रहा है, जिसके कारण जनपद में धान क्रय केन्द्रों पर धान डम्प हो गया है।

यह भी निर्देशित किया गया कि विगत 15 दिनों में राइस मिलर्स द्वारा अपनी क्षमता के सापेक्ष कितनी मात्रा में चावल की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम को दी गयी, इसकी जांच की जाये तथा अपनी क्षमता से कम चावल की डिलीवरी करने वाले राइस मिलर्स को चिन्हित कर उनकी पूर्ण क्षमता के अनुरूप चावल की डिलीवरी सुनिश्चित करायी जाये।

जिलाधिकारी ने सम्बधिंत अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में अधिकांश कृषको द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है अतः अब जो कृषक क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय करने आ रहे है, उनका सत्यापन सम्बधिंत उप जिलाधिकारी से कराने के उपरान्त ही धान खरीदा जाये।

बै ठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी बांदा उमाकांत त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बांदा सी0 पी0 पाण्डेय व ए0आर0 काॅपरेटिव राजेश कुमार, जिला प्रबंधक पी0सी0एफ0/यू0पी0एस0एस0, मण्डी सचिव, बांदा/अतर्रा/बबेरू आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से लूट की घटना का थाना पैलानी पुलिस द्वारा 36 घण्टे के भीतर किया गया सफल अनावरण । घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

zeestarnews

बांदा- ग्राम पंचायत अछरोढ एवं ग्राम पंचायत मवाई बुजुर्ग में संचालित अस्थाई गौशाला में पहुंचकर गौमाता गुड़ खिलाया एवं गो पूजन किया गया

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी ने पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के क्रम में अवगत कराया है कि आवासीय भवनों में अग्नि दुर्घटनाओं में ज्यादातर अग्निकाण्ड विद्युत सार्ट सर्किट के कारण होते हैं। यह घटनायें बहुत ही दर्दनाक होती हैं

zeestarnews

Leave a Comment