Zee Star News
Breaking News
अन्य

विशेष टीकाकरण पखवाडा जिला समन्वय समिति (फाइलेरिया) की बैठक जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की प्रभावी तौर पर माॅनीटरिंग की जाए

 

 

बांदा, 06 फरवरी, 2023-

विशेष टीकाकरण पखवाडा जिला समन्वय समिति (फाइलेरिया) की बैठक जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की प्रभावी तौर पर माॅनीटरिंग की जाए

बैठक बताया गया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन आगामी 10 फरवरी, 2023 से 27 फरवरी, 2023 तक चलेगा, जिसमें आशा, आंगनबाडी व स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर 02 वर्ष से ऊपर के समस्त व्यक्तियों को दवा खिलाने का कार्य किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 1700 टीमें, 309 सुपरवाइजर कार्य करेंगे। दवा पूर्णतः सुरक्षित है, उसमें किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नही है। यदि किसी को दवा खाने के उपरान्त उल्टी, खुजली व उलझन होती है तो इससे बचाव के लिए डाॅक्टर्स की 15 टीमों का गठन किया गया है, जो सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से उपचार करेंगे। यह दवा गर्भवती महिलाओं, 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नही खानी है।

जिलाधिकारी ने विशेष टीकाकरण पखवाडा समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कमासिन के अनुपस्थित पाय जाने पर चेतावनी पत्र जारी करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ब्लाक का नोडल नामित करने एवं प्रतिदिन उनका रूट चार्ट बनाने हेतु निर्देश दिये। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तिन्दवारी को सचेत किया गया कि आगामी माह में टीकाकरण की प्रगति में सुधार लायें अन्यथा उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समस्त टीकाकरण सत्रों पर एनाफाइलेक्सिस किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमासिन के अन्तर्गत ग्राम बिनवट में कार्यरत ए0एन0एम0 की संविदा समाप्त करने हेतु निर्देश दिये। जिन आशाओं की प्रगति खराब है, वहां के बीसीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य चिकित्या अधिकारी डाॅ0 अनिल श्रीवास्तव, डाॅ0आर0एन0प्रसाद, डाॅ0 संजय सहवाल, डाॅ0 मनोज कौशिक, डाॅ0मीनाक्षी, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार सहित सम्बन्धित डाक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा करेक्शन डेट की सूचना

zeestarnews

मा० प्रभारी मंत्री जी के सम्बोधन हेतु बिन्दु एक वर्ष की उपलब्धियों का विवरण

zeestarnews

मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी जी’’ नगर पालिका परिषद बाॅदा में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ पूजन एवं अर्चना कर किया

zeestarnews

Leave a Comment