Zee Star News
Breaking News
अन्य

मकान में अचानक आग लगने से 20 हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया पीड़ित की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर जांच कर आख्या तहसील मुख्यालय भेजी

*नरैनी। मकान में अचानक आग लगने से 20 हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर जांच कर आख्या तहसील मुख्यालय भेजी है।

 

कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव के घुग्घा बाबा का पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार के मकान में शनिवार रात आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजन आनन-फानन बाहर निकले और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

पड़ोसियों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी रामप्यारी ने बीस हजार नगद कपड़ों के बीच में रखे थे। वह भी जल गया। बताया कि आग से करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है।

Related posts

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग

zeestarnews

संगठन महापर्व पंडित दीनदयाल की जयंती पर विशेष सदस्यता महा अभियान

zeestarnews

आखिर इंसाफ सेना को क्यों लगाने पड़े रोड में वृक्ष

zeestarnews

Leave a Comment