Zee Star News
Breaking News
अन्य

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने पुलिस अधीक्षक बांदा को दिया शिकायती पत्र

सेवा में

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बांदा

विषय. बांदा आवास विकास कालोनी में नियम विरूद्ध अवैध तरीके से व्यावसाय (अस्पताल; पैथालॉजी ) संचालित किया जाने पर जनहित के मुद्दे पर जिले के अधिकारियों को शिकायत किए जाने पर आए दिन अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दिए जाने गलत आरोप लगाने व फसाने के सम्बन्ध में !

महोदय आपको सादर अवगत कराना है की मैंने जनहित के मुद्दे पर आवास विकास में अवैध तरीके से संचालित अस्पताल/ पैथालॉजी को हटाने की शिकायत अक्टूबर में अधिशाषी अभियंता आवास विकास परिषद; नवम्बर में जिलाधिकारी महोदया; जनवरी में आयुक्त महोदय व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को इस पूरे प्रकरण की शिकायत लिखित में दिया था !

जिलाधिकारी महोदया से शिकायत के बाद अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाई गई व सम्बन्धित अस्पताल/ पैथालॉजी यो संचालकों को लिखित में कई बार बंद करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया !

व प्रशासन से खाली कराने के लिए आवास विकास परिषद ने लिखित में सहयोग मांगा !

जिससे बौखलाकर अस्पताल/ पैथालॉजी ओं के द्वारा मुझे अप्रत्यक्ष रूप से धमकी व मेरी छवि खराब करने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं !

मेरी इन अस्पताल/ पैथालॉजी संचालकों से कोई निजी बैर नहीं है केवल जनहित के मुद्दे पर मैंने जनता के साथ शिकायत किया था !

महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि पूरे प्रकरण की जांच गोपनीय ढ़ंग से करा कर न्याय दिलाने की कृपा करें !

सलनग्नक पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले

01.अधिशासी अभियंता महोदय आवास विकास परिषद को दिया गया शिकायती पात्र

02.जिलाधिकारी महोदया को

03 आयुक्त महोदय चित्रकूट धाम मंडल

04. माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार

05. आरटीआई से प्राप्त सूचना
06. विभिन्न अखबारों की छायप्रती

Related posts

बांदा विकास प्राधिकरण, बांदा द्वारा पं० दीन दयाल पुरम आवासीय योजना वं तुलसी नगर आवासीय योजना में

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने आज रानीदुर्गावती मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया

zeestarnews

अयोध्या शोध संस्थान के अंतर्गत संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव का भव्य उत्सव भए प्रगट कृपाला का आयोजन नटराज संगीत महाविद्यालय मुक्ताकाश मंच बांदा में संपन्न हुआ

zeestarnews

Leave a Comment