Zee Star News
Breaking News
Breaking News

किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ज्यादा से ज्यादा जनता को अवगत कराएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ज्यादा से ज्यादा जनता को अवगत कराएं

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायायल बांदा एवं बाहय न्यायालय अतर्रा व बबेरू में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व दिनांक 08.02. 2023, 09.02.2023 व 10.02.2023 को लघु आपराधिक वादों की विशेष लोक अदालत जनपद न्यायालय बांदा एवं बाह्य न्यायालय अतर्रा व बबेरू में आयोजित की गई है। दिनांक 11.02.2023 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल के तत्वाधान में प्रभारी जनपद न्यायाधीश, श्री मोहम्मद कमरूज्जमा खांन, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव तृतीय, पीठासीन अधिकारी, एम.ए.सी.टी. श्री धर्मेन्द्र पांडेय, स्थायी लोक अदालत, अध्यक्ष श्री कमलेश दुबे एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुचेता चौरसिया द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया ।

 

इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारीगण श्रीमती अनु सक्सेना- ए.डी.जे./ पॉक्सो, श्री निरंजन कुमार–ए.डी.जे./ लोक अदालत नोडल अधिकारी, श्री छोटे लाल यादव – ए.डी.जे. / डी.ए.ए. श्री गुनेन्द्र प्रकाश – ए.डी.जे. / ई.सी. एक्ट, श्री हेमन्त कुशवाहा – ए. डी. जे. पंचम, श्रीमती पल्लवी प्रकाश-ए.डी.जे./ एफ.टी.सी., श्री नदीम अनवर – सी. जे. एम., श्री बी. डी. गुप्ता- सिविल जज (सी.डि.), श्रीमती गरिमा सिंह–ए.सी.जे.एम, श्रीमती अनुजा सिंह- सिविल जज (जू०डि०), सुश्री मनीषा साहू–अपर सिविल जज (जू०डि०), श्री अभय कुमार – सिविल जज (जू०डि० / एफ०टी०सी०), श्री कौशल किशोर प्रजापति स्पे. जे. एम. उपस्थित रहे ।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा की ओर से कर्मचारी नासिर अहमद के साथ पराविधिक स्वयं सेवकों में श्रीमती रुबी जैनब, श्री मुसाब अहमद, श्री खुर्शीद अनवर, श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, श्री अरशद अहमद, श्री नदीम अहमद आदि उपस्थित

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा के ग्राम अछरौंड़ तहसील सदर बांदा में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

लक्ष्मी नगर में है कचरे का ढेर

zeestarnews

महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल करेंगी बैठक

zeestarnews

Leave a Comment