Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बेवा महिला के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार नगद सहित लाखों के जेवरात किया पार पुलिस जांच में जुटी

बेवा महिला के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार नगद सहित लाखों के जेवरात किया पार पुलिस जांच में जुटी

       आखिर पुलिस चोरी पर क्यों नहीं लगा रहा पा रही लगाम क्यों है चोरों के हौसले इतने बुलंद

 

कब कर पाएगी बबेरू पुलिस चोरों को गिरफ्तार कब होगा माल बरामद

 

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव में एक बेवा महिला के मकान पर अज्ञात चोर रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें तीन कमरों के ताले तोड़कर लगभग 50 हजार नगद एवं सोने चांदी के जेवरात, चोरों ने उड़ा ले गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव का है। जहां की रहने वाली बेवा महिला कंचनिया देवी पत्नी स्वर्गीय प्रहलाद चंद्र यह अपने मकान पर बीती रात्रि अपने नाती और नातिन के साथ अलग कमरो में सो रही थी, तभी अज्ञात चोर छत के ऊपर से चढ़कर अलग-अलग 3 कमरों में ताला तोड़कर 50 हजार नगद एवं लाखों रुपए की कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। घटना के समय कंचनिया देवी की नातिन आकांक्षा देवी, रात्रि 3 बजे बाहर निकली तो आहट की आवाज सुनी तो डर के मारे अपने कमरे में जाकर दादी को जानकारी दिया। और उठकर कमरे में देखा तो सभी तीनों कमरे के ताले टूटे थे, और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। तभी पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही सूचना पर फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड फिल्ड यूनिट की टीम पहुंची और जांच पड़ताल किया है। वहीं पीड़ित कंचनिया देवी ने बबेरू कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।

Related posts

दीपक गुप्ता ने एक बार पुनः जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया मेरे खिलाफ साजिश से फर्जी मुकदमे में फंसाने की है तैयारी

zeestarnews

बेलन कमांडर के नेतृत्व में महिलाओं ने किया मंडली विद्युत अधिकारी का घेराव 

zeestarnews

परिवहन विभाग पुलिस विभाग लोक निर्माण विभाग एजेंसी शुरू किया सड़क सुरक्षा माह का किया जा रहा है आयोजन

zeestarnews

Leave a Comment