कार्यालय जिला विकि सेवा प्राधिकरण, बांदा
बांदा दिनांक 24.02.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण – नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल जी के निर्देशन में आज दिनांक 24.02.2023 को दोपहर 02:30 बजे जिला कारागार, बांदा का निरीक्षण सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती सुचेता चौरसिया द्वारा किया गया ।
निरीक्षण के समय सर्वप्रथम पाकशाला का निरीक्षण किया गया। पाकशाला के निरीक्षण में निरीक्षण के समय उपस्थित उपजेलर द्वारा बताया गया कि समस्त बन्दियों को जेल मैन्युअल के अनुसार भोजन दिया जा रहा है जिस पर सचिव महोदय द्वारा मधुमेह से, हृदय से (बी०पी०) अथवा गम्भीर बीमारियों से पीड़ित बन्दियों को जेल चिकित्सक के निर्देशानुसार भोजन देने के लिए निर्देशित किया गया। तदोपरान्त जेल अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें मुख के कैंसर से पीड़ित जेलबन्दी का हाल व इलाज के सम्बंध में एवं अन्य बन्दियों से उनके इलाज व स्वास्थ्य के सम्बंध में सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती सुचेता चौरसिया द्वारा जानकारी ली गयी, जेल अस्पताल के निरीक्षण में टी०बी० अस्पताल में तीन बन्दी एडमिट पाये गये । सचिव महोदय द्वारा इसके साथ ही जेल में निरुद्ध बन्दियों की टी०बी० व एच०आई०वी० की जाचं समय समय पर कराये जाने तथा आँख की बीमारी से पीड़ित बन्दियों हेतु चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाकर जांच कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसी क्रम में बैरक सं0 – 01, 2ए, 2बी, 4ए व 4बी का निरीक्षण किया गया। उपस्थित बन्दियों से विधिक सहायता दिये जाने हेतु पूछा गया जिसमें से 04 बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता, मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में जेल अपील किये जाने हेतु एवं अन्य विधिक सहायता दिये जाने हेतु प्रार्थना पत्र लिये गये । सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि उनकी जेल अपील हेतु माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में पत्राचार किया जा चुका है।
महिला बैरक के निरीक्षण में पाया गया कि कारागार में सम्बद्ध महिला पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती सुमन शुक्ला द्वारा ब्युटिशियन के माध्यम से महिला बन्दियों को ब्युटी पार्लर का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है एवं महिला बन्दियों द्वारा हस्तनिर्मित पंखे व अन्य सजावटी सामान भी बनाये जा रहे है।
निरीक्षण के समय जेल प्रशासन की ओर से जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजेलर श्री नरेन्द्र कुमार के साथ श्री राशिद अहमद – डी.ई.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा उपस्थित रहे।
