Zee Star News
Breaking News
Breaking News

गुरुग्राम के सेक्टर-29 में तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर वकील की मर्सिडीज कार छिनी

गुरुग्राम, 16 दिसंबर (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर-29 इलाके में तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक वकील की मर्सिडीज कार छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेक्टर-66 में रहने वाले वकील अनुज बेदी की शिकायत के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर सेक्टर-29 इलाके में फायर स्टेशन और ऑडी शोरूम चौक के बीच हुई। बेदी ने अपनी शिकायत में कहा, ‘मैं अपनी सफेद मर्सिडीज-सी220 (2014 मॉडल) कार में, सेक्टर-29 की एक शराब की दुकान से घर लौट रहा था। मैंने ऑडी शोरूम चौक के ठीक आगे एक सड़क किनारे अपनी कार रोकी और पेशाब करने चला गया। मैं कार को चालू छोड़ गया और जब वापस लौटा तो एक हुंदेई कार पीछे से आई और मेरी कार के सामने आकर रुक गई। उसमें से तीन लोग निकले और एक ने मुझे चाकू दिखाकर पकड़ लिया और धमकाने लगा। अंत में वे मेरी कार लेकर फरार हो गए।’
शिकायत के बाद, सेक्टर-29 थाने में आईपीसी की धारा 382 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने कहा, ‘हम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा      स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

राजनेताओं द्वारा रामचरितमानस मानस के अपमान व गलत टिप्पणी को लेकर युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

zeestarnews

एम्बुलेंस ड्राइवर की मनमानी से घायलों की की हो रही है असमय मौत आखिर इन पर कार्यवाही कब होगी

zeestarnews

गाजियाबाद फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

zeestarnews

Leave a Comment