Zee Star News
Breaking News
Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम जमकर हो रही वसूली

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम जमकर हो रही वसूली

बांदा : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर गांव में लोगों से वसूली हो रही है। अब तक दर्जनों शिकायत विकास भवन में पहुंच चुकी है। यहां तक कि ग्राम प्रधान और सचिव मिलकर लोगों का नाम आवास में शामिल करने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं, पैसा न देने पर सूची से नाम काटने की भी धमकी देते हैं, और नाम काट देते हैं लाभार्थी अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते हैं।आज बबेरू विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टोला के दर्जनों लाभार्थी विकास भवन आकर मुख्य विकास अधिकारी से गुहार लगाई है।सभी लाभार्थियों का कहना है कि हम लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में था । ग्राम प्रधान टोला चुनावी रंजिश के चलते हम‌लोगो का नाम आवास सूची से हटवा दिया है। लाभार्थियों ने सचिव से अपनी बात बताई तो सचिव ने कहा कि टोला प्रधान आप लोगों से नाराज़ है आप लोगों को बीस -बीस हजार रूपए देना पड़ेगा, नहीं तो ऐसे ही अधिकारियों के चक्कर लगाते रहेंगे।

लाभार्थियों का कहना है कि हमारे पास रहने के लिए कोई मकान नहीं है। गांव में बहुत से लोग ब्रहद कास्तकार है जो ग्राम प्रधान को पैसा दे देता है उनको ही कालोनी दी जा रही है।

 

गांव के ऐसे सबसे गरीब लोग, जिनके पास रहने की छत न हो। छप्पर में परिवार रह रहा हो। उनको शासन की ओर से निशुल्क प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है।इसके बाद भी टोला प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि अपनी मनमानी तरीके से लोगों को परेशान करते है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना निशुल्क मिलती है। अगर इसे दिलाने के नाम पर कोई पैसे की मांग करता है तो उसे कतई पैसा न दें। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मैं इसकी जांच करवाता हूं।

Related posts

हुस्न के जाल में फंसे इरशाद को, इस कातिल हसीना ने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी

zeestarnews

सीएमओ बांदा के निर्देश पर एकता नर्सिंग होम बबेरू पर हुई कार्रवाई अस्पताल को किया गया सीज परंतु अभी भी पालीवाल नर्सिंग होम पर  कार्यवाही बाकी

zeestarnews

ट्रेन ने मारी टक्कर वह बालकों की हो गई मौत

zeestarnews

Leave a Comment