Zee Star News
Breaking News
राजनीति

उत्तर प्रदेश सरकार व मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्री करेंगे शिरकत

2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक ओरछा धाम में आयोजित होगा भव्य राम महोत्सव

 

 

उत्तर प्रदेश सरकार व मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्री करेंगे शिरक

 

 

 

बां दा: बुंदेलखंड के ओरछा में राम महोत्सव का आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष फिल्म कलाकार राजा बुंदेला ने छोटी बाजार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया,की ओरछा में 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राम महोत्सव कार्यक्रम में बुंदेलखंड के पलायन करने वालो को इस कार्यक्रम के जरिए से जागरूक किया जाएगा, राजा बुंदेला ने कहा बुंदेलखंड के चित्रकूट और ओरछा को पर्यटन स्थल पर विकास की ओर ले जाया जाएगा। राजा बुंदेला ने कहा की रुद्राणी कला ग्राम ओरछा में आयोजित होने वाले राम महोत्सव 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राजा बुंदेला उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा की श्री राम जन जन के राम है और इस बार राम महोत्सव का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होगा। राजा बुंदेला ने बताया की इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्री शिरकत करेंगे। उन्होंने यह भी साझा किया कि राम महोत्सव में 9 विद्याओं में देशभर के मुख्य कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे वसाद कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा रामलीला का मंचन होगा टपरा टॉकीज में राम चरित्र पर फिल्मों का प्रसारण होगा धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों पर धार्मिक संवाद श्री राम चरित्र पर पेंटिंग और कला का प्रदर्शन भजन गायकी स्थानीय बुंदेली कलाकारों द्वारा श्री राम आधारित स्थानीय गायन व वाद्य यंत्रों के माध्यम से प्रदर्शन व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु रानी दुर्गावती समिति की छात्राओं का चयन किया गया है जिसका नृत्य निर्देशन रश्मि गुप्ता निशा द्वारा होगा पिछले माह 17 व 19 फरवरी में कालिंजर महोत्सव के भव्य शुभारंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष भी छात्राओं ने श्रीराम वन आगमन खुशहाल नृत्य नाटिका प्रस्तुत की थी जिसकी सराहना मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सांसद विधायक मंत्री एवं जनता जनार्दन ने की थी आज इस अवसर पर कालिंजर महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को राजा बुंदेला द्वारा सम्मान पत्र वितरित किए गए जिस में उपस्थित छात्र-छात्राओं में आकृति अमायरा आध्या भव्या मानसी भव्य नरझिया शिवानी एकता सोनी आयशा प्रेरणा अग्रिमा संध्या अभिमान रुद्रांश वैदेही आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया राजा बुंदेला जी ने बताया कि राम महोत्सव में प्रमुख रूप से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह पुलस्तै केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री जेपीएस राठौर सहकारिता मंत्री रामकेश निषाद जल शक्ति राज्यमंत्री वहीं मध्य प्रदेश सरकार से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव सहित कई फिल्म जगत की हस्तियां शिरकत करेंगे

Related posts

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

zeestarnews

सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान के घर पहुंचे मंत्री नन्दी

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01-01-2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में

zeestarnews

Leave a Comment