Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बांदा, 20 मार्च, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत स्वच् शौचालय निर्माण की भौतिक प्रगति, सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति, ओ0डी0एफ0 प्लस की स्थिति तथा चयनित 18 ग्रामों को माॅडल गाॅव बनाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण की भौतिक प्रगति करते हुए जिन लाभार्थियों को प्रथम किश्त हस्तान्तरित की गयी है, उन्हें द्वितीय किश्त की धनराशि एक सप्ताह के अंदर जारी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंनेे फोटो अपलोडिंग के कार्य में तेजी लाने तथा शौैचालय के निर्माण में गुणवत्ता को भी चेक करने के निर्देश एडीओे पंचायत को दियेे। सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिन अवशेष सामुदायिक शौचलयों के कार्य में जो कमी रह गयी है, उनको शीघ्र पूर्ण कराकर संचालित कराया जाए। उन्होंने सभी सामुदायिक शौचालयों को संचालित रखने के निर्देश दिये तथा कहा कि कोई भी शौचलय बन्द नही रहने पाये। इनके संचालन को भी चेक करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जिन गाॅवों को ओ0डी0एफ0 प्लस बनाये जाने हैं, उनकी समीक्षा करते हुए उन गाॅवों में आरआरसी सेन्टर का निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने के साथ एक्सपाइरिंग एवं राइजिंग हेतु मार्क किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गाॅवों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा ठोस अपशिष्ट का प्रबन्धन किये जाने एवं कूडे का घर-घर ई-रिक्शा के माध्यम से कलेक्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सादीमदनपुर, दुबरिया व अतर्रा ग्रामीण में कूडा कलेक्शन प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने चयनित 18 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत बेहतर कर माॅडल गाॅवों में सभी मानकों को पूरा करते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए माॅडल बनाये जाने तथा ठोस व अपशिष्ट कचरे का निस्तारण, नालियों का निर्माण तथा स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन-2023 के अन्तर्गत ओ0डी0एफ0 प्लस बनाये जाने हेतु कार्य को कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों एवं एडीओ पंचायत तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द श्री स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख नरैनी श्री मनफूल पटेल, उप निदेशक पंचायतीराज, जिला विकास अधिकारी, पी0डी0डी0आर0 डी0ए0, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

वृद्ध आश्रम में शिविर लगाकर जांच कर बाटी निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं

zeestarnews

बालू खदान संचालक ने रोकी रंज नदी की जलधारा जलीय जीवों सहित लोगों में जलसंकट गहराया*

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह ,जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से यातायात माह नवंबर 2024 का शुभारंभ बाबूलाल चौराहे पर यातायात जागरूकता रैली को फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर

zeestarnews

Leave a Comment