Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विभिन्न जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

बांदा, 20 मार्च, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विभिन्न जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने 50 लाख से ऊपर क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए राजकीय पाॅलीटेक्निक के निर्माण कार्य में प्रगति काफी कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्य भवन, वर्कशाप, ओवर हेड टैंक तथा प्रधानाचार्य आवास का कार्य तेज गति से कराया जाए। उन्होंने पुलिस के ट्रांजिट हास्टल के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने तथा आई0टी0आई0 पैलानी का कार्य गुणवत्ता के साथ विद्युत कनेक्शन सहित इस माह पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिविल कोर्ट के कान्फेन्सिंग हाल के निर्माण व ग्रेनाइड का कार्य तथा विद्युत कनेक्शन कार्य सहित मार्च में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने तहसील नरैनी तथा तहसील पैलानी केे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक काॅलेज अतर्रा के निर्माण कार्य को करने वाली कार्यदायी संस्थाा सीएनडीएस के द्वारा कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर संस्था के आर0ई0 का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूरागढ़ में 7.5 एमएलडी पेयजल योजना के सभी कार्य को पर्ण कराकर मार्च, 2023 तक पूर्ण कराकर हैण्डओवर करने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दिलाये जाने हेतु निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वेयर हाउस के निर्माण कार्य को माह अप्रैल तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये। उन्होंने भभुआ ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत गाॅवों में जलापूर्ति किये जाने हेतु सम्बन्धित गाॅवों में पेयजल की आपूर्ति को चेक किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने भदावल सेतु के निर्माण कार्य तथा एप्रोच रोड सहित सभी कार्यों को इस माह के अंत तक आवश्यक रूप से पूर्ण कराये जाने तथा मर्का घाट के पुल का निर्माण कार्य अप्रैल, 2023 पूर्ण कराये जाने के निर्देश सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को दिये। उन्होंने ममता राजकीय मंधित विद्यालय बालक के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा अगले माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। उन्होंने राजकीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत अतर्रा में कृषि फार्म के रेनोवेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जानेे के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने 50 लाख से कम निर्माणाधीन परियोजनाओं के अन्तर्गत आर्थिक विकास योजना के द्वारा किये जा रहेे गतवर्षों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति तेज गति से लाने के निर्देश दिये। उन्होंने यूपीसिडको तथा यूूपीसीसीएल कार्यदायी संस्थाअें के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में गुुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंनेे कार्यदायी संस्था आरईएस के द्वारा 111 कार्यों के सापेक्ष 66 कार्य पूर्ण करने पर अवशेष कार्यों को मैन पावर बढाकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। खनिज न्यास निधि के अन्तर्गत निर्माणाधीन हेल्थ वेलनेश सेन्टर के कार्यों को पूर्ण तत्काल कार्य प्रारम्भ कर कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था आरईएस के सहायक अभियंता को दिये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंताओं को दिये। उन्होंने बाम्बेश्वर मंदिर के निर्माण कार्य के अन्तर्गत यात्री सेड, बाउन्ड्री वाॅल व नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, जिला विकास अधिकारी, पी0डी0डी0आर0डी0ए0, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सी0एम0डैशबोर्ड से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री उदयवीर सिंह ने बताया है

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

Leave a Comment