मा० प्रभारी मंत्री जी के सम्बोधन हेतु बिन्दु
एक वर्ष की उपलब्धियों का विवर
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रू0 1492.45 करोड़ की लागत से खटान ग्राम समूह पेयजल योजना स्वीकृत है। इस परियोजना से जनपद के 374 ग्राम आच्छादित होगें जिनकी कुल जनसंख्या 8,29,609 है। परियोजना पर वर्तमान में 160 एम0एल0डी0 इनटेकवेल व डब्लू0टी0पी0 संचालित कराकर 72,257 नग पानी कनेक्शन दिये जा चुके हैं तथा 35 ग्रामों में ट्रायल टेस्टिंग के रूप में पेयजलापूर्ति संचालित है।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रू0 847.64 करोड की लागत से अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना भी स्वीकृत है। इस परियोजना से जनपद के 243 ग्राम आच्छादित होगें जिनकी कुल जनसंख्या 6,29,712 है। परियोजना पर वर्तमान में नलकूप आधारित 26 ग्रामों में कार्य पूर्ण कर पेयजलापूर्ति संचालित है। वर्तमान में 106 एम0एल0डी0 इनटेकवेल का कार्य 68 प्रतिशत तथा डब्लू०टी०पी० का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कराते हुये 62,076 नग पानी कनेक्शन दिये जा चुके हैं ।
जनपद बाँदा में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना से आच्छादित 770.12 हे0 भूमि का समयबद्व अधिग्रहण कराकर रू0 1450.00 करोड़ की लागत से 61.31 किमी0 लम्बे एक्सप्रेस-वे मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है।
जनपद में रू0 6 अरब 64 करोड़ 71 लाख की लागत से जनपद बांदा में विभिन्न प्रकार की सड़कों एवं पुलों के पहुंच मार्ग तथा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सड़को के निर्माण हेतु जनपद में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 603 कार्य स्वीकृत हैं जिनकी कुल लम्बाई 1800.84 किमी0 एवं लागत रू0 76416.40 लाख है। वर्तमान में 1294.65 किमी0 लम्बाई में कार्य पूर्ण है । अवशेष कार्य विभिन्न स्तरो में प्रगति पर है।
जनपद में रू0 569.28 लाख की लागत से विशिष्ट मण्डी समिति में 5000 मै0टन गोदाम का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया ।
बांदा नगर में अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत रू. 1944.66 लाख की लागत से भूरागढ़ स्थित डब्लू0टी0पी0 से विभिन्न सी0डब्लू0आर0 तक 9764 मी0 राइजिंगमेन बिछाने का कार्य पूर्ण कराया गया। इस पेयजल योजना से बांदा नगर की लगभग 1,34,797 जनसंख्या शुद्ध पेयजल से लाभान्वित हो रही है ।
जनपद की तहसील पैलानी की ग्राम जसपुरा में रू0 496.28 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का कार्य पूर्ण कराया गया है।
रू0 831.27 लाख की लागत से नवीन मानसिक मंन्दित आश्रय गृह शह प्रशिक्षण केन्द्र (आवासीय) का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया ।
रू0 1944.66 लाख की लागत से बांदा नगर में भूरागढ स्थित डब्लू टी पी से पूर्व में बिछाई गई राइजिंग मेन के बदलवाने का कार्य पूर्ण किया गया ।
जनपद में रू0 2476.80 लाख की लागत से ममसी ( कमासिन ) के पास ओरा – ममसी मार्ग पर बागेन नदी सेतु का कार्य पूर्ण कराया गया।
रू0 63.52 करोड़ की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण अन्तिम चरण में है ।
जनपद में रू० 6526.99 लाख की लागत से यमुना नदी पर फतेहपुर- बबेरू–अतर्रा–नरैनी–करतल मार्ग पर औगासीघाट सेतु का कार्य पूर्ण कराया गया ।
जनपद में तहसील अतर्रा में रू0 858.36 लाख एवं तहसील नरैनी में रू0 835.05 लाख की लागत से अग्निशमन केन्द्रों के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया
गया।
जनपद के विकासखण्ड बड़ोखरखुर्द क्षेत्रान्तर्गत 123 बीघा (21.498 हे0) क्षेत्रफल की मरौली झील का जीर्णोद्वार कराया गया ।
जनपद में गहरार नदी एवं चन्द्रावल नदी का पुनरोद्वार कार्य पूर्ण कराया गया है।
राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत 65,015 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। विगत 01 वर्ष में 14,092 नवीन पेंशन स्वीकृत की गयी ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 1176 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है।
पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत 19,149 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। विगत 01 वर्ष में 2536 नवीन लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गयी । मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 9182 बालिकाओं को लाभान्वित कराया गया। बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 267 बच्चों को लाभान्वित किया गया है।
दिव्यांग पेंशन योजना के अन्तर्गत 11097 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेशन से लाभान्वित किया गया। विगत 01 वर्ष में 687 नवीन पेंशन स्वीकृत की गयी हैं।
पोषण अभियान के अन्तर्गत 2271 सैम व 7492 मैम बच्चों का पोषण सुधारा गया । प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 68 लाभार्थियों को 168.96 लाख (मा0म0) का ऋण वितरण कराते हुये 451 व्यक्तियों हेतु रोजगार सृजित कराया गया।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 28 इकाईयों को मार्जिनमनी रू0 62.18 लाख बैंक ऋण देकर 79 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया ।
न्यूनतम समर्थन मूल्य के अन्तर्गत जनपद में 12441 कृषको से 69922.72 मी0 टन धान का क्रय किया गया है। कृषको को उनके द्वारा बेचे गये गेंहू का रू0 12702.59 लाख भुगतान किया गया है।
52470 निर्माण श्रमिको का पंजीयन तथा 20746 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया।
सी0एस0आर0 मद से जनपद के 30 परिषदीय विद्यालयों एवं समस्त के०जी०बी०वी० में सोलर पैनल, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग तथा 10 परिषदीय विद्यालयों मे एस्ट्रोनामिकल लैब की स्थापना करायी गयी है।
स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत 41 प्रतिशत नामांकन मे वृद्वि करायी गयी है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के अन्तर्गत 15, 165 प्रथम गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।
आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछले 3,88,699 परिवारों को 05 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करायी गयी ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में 2,64, 152 कृषकों को योजना के प्रारम्भ से अब तक 12 किश्तों में रू0 523.49 करोड़ की धनराशि उनके खातें में प्रेषित की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत विगत खरीफ में 5,912 कृषकों को कुल रू0
298.

बल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में एमएसएमई सेक्टर में जनपद बांदा को 402 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं । अन्य समस्त विभागों सहित जनपद में कुल 148 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके है जिनमें 129 एमओयू कुल 10026.87 करोड़ के हस्ताक्षरित हो चुके हैं।